घर में सड़ी हुई मिली थी 24 साल की कंगना की दोस्त इस हीरोइन की लाश, मर्डर के बाद हत्यारों ने किया था ये काम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे सितारे ऐसे हैं जो कि कामयाबी हासिल करने आते हैं लेकिन कुछ ही ऐसे सेलेब्स हैं जो कि असल में इंडस्ट्री में आकर कामयाबी हासिल कर पाए हैं। उन्हीं में से एक कृतिका चौधरी है जिन्होंने स्ट्रगल करते हुए काफी अच्छा खासा नाम प्राप्त लिया। बता दें कि कृतिका चौधरी ने साल 2013 में आई फिल्म रज्जो से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी और आपको बता दें कि इस फिल्म में वह कंगना रनौत की दोस्त की भूमिका में नजर आई थी। इसी के साथ आपको बता दें कि एक्ट्रेस में क्राइम सीरियल सावधान इंडिया के साथ-साथ बालाजी प्रोडक्शन में कई सारे टेलीविजन सीरियल में भी काम किया हुआ है। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
फ्लैट से बदबू आने पर आज पड़ोसियों ने पुलिस को किया इन्फॉर्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कृतिका चौधरी की उन्ही के अपार्टमेंट में घुस कर लोगों ने हत्या कर दी थी और उनकी बॉडी को पुलिस ने फ्लैट से ही बरामद किया।इतना ही नहीं आपको बता दें कि कृतिका अपने अपार्टमेंट में अकेली रहा करती थी और अचानक से वहां से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाकर वहां की जांच पड़ताल करवाई और इसी दौरान कृतिका की वहां से लाश बरामद हुई।
कृतिका की तीन से चार दिन बाद फ्लैट से मिली सड़ी हुई लाश
दरअसल आपको बता दें कि कृतिका की हत्या पूरी तरीके से साजिद के तौर पर रची गई थी और इतना ही नहीं उनका शव पुलिस के मुताबिक पूरी तरीके से तब तक सड़ चुका था। जिन लोगों ने कृतिका की हत्या की थी उन्होंने घर का एसी खुला छोड़ दिया था। जिससे की बॉडी की बदबू बाहर ना जाए। हालांकि मर्डर के 3 से 4 दिन बाद में अभिनेत्री की लाश सड़ने लगी और जिस वजह से घर के बाहर बदबू आने लग गई थी।
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मर्डर केस में किया दो लोगों को गिरफ्तार
कृतिका चौधरी की हत्या कैसे हुई यह पुलिस के लिए काफी ज्यादा चुनौती भरा हो चुका था। ऐसा इसीलिए क्योंकि किसी को भी इस बात का कोई भी आभास नहीं था कि उस दिन बंद कमरे में कृतिका के साथ क्या हुआ और क्या नहीं हुआ। लेकिन पुलिस ने फिर भी हार ना मानते हुए खूब जांच पड़ताल की और सीसीटीवी की जांच के साथ-साथ लोगों से पूछताछ के बाद में उन्होंने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद में कृतिका चौधरी के मर्डर की कहानी थोड़ी सुलझी।
पांचों उंगलियों में पहने जाने वाले नुकीले पंजों से कृतिका पर किया गया वार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कृतिका के मर्डर केस में दो आरोपी शकील नसीम और वासु दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि ₹6000 के विवाद की वजह से उन्होंने एक्ट्रेस की हत्या कर डाली थी। इतना ही नहीं कृतिका की बेरहमी से हत्या पांचों उंगलियों में पहने जाने वाले नुकीले पंजों से कर दी गई थी और जांच पड़ताल करने के बाद में पुलिस को मर्डर वेपन भी मिल गया था।
6 हज़ार रुपए के लिए कृतिका की ले ली थी जान
कृतिका के मर्डर केस में जो भी आरोपी गिरफ्तार हुए उन्होंने पुलिस को बयान में बताया कि एक्ट्रेस उनसे हर महीने ड्रग्स लेती थी और उनका उठना बैठना पूरी तरीके से ट्रक से जुड़े लोगों के साथ में रहा करता था। जिस वजह से एक्ट्रेस का उनसे झगड़ा हो चुका था और उन दोनों लोगों ने 12 जून को इस मामले को सुलझाने के लिए रात में उनके घर पहुंचना ठीक समझा। उन्होंने एक्ट्रेस से ₹6000 मांगे और इस पर एक्ट्रेस ने नोटबंदी का बहाना लगाते हुए पैसे देने से पूरी तरीके से मना कर दिया। लेकिन विवाद आगे बढ़ता गया और एक शख्स ने हाथ में पहननेवाली नकल से कृतिका पर हमला किया और उनकी जान ले ली।
महज 24 साल की उम्र में हुई थी कृतिका की हत्या
अगर हम कृतिका के निजी जीवन की बात करें तो वह बचपन से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने का सपना देखा करती थी और उन्होंने जैसे ही अपनी पढ़ाई पूरी की तो वैसे ही माता-पिता से दिल्ली आकर एक्टिंग कोर्स करने की इजाजत मांग ली थी। इतना ही नहीं कृतिका के माता-पिता कास्टिंग काउच के मामले भी कई बार सुन चुके थे और इसी वजह से उन्हें इसी बात का डर लगा रहता था। कृतिका के माता-पिता का डर पूरी तरीके से सही साबित हो चुका था और इतनी बड़ी हीरोइन का सपना सपना ही रह गया। इतनी बेरहमी से कितने का की हत्या कर दी गई और वह सिर्फ उन दिनों 24 साल की उम्र की थी।


Click it and Unblock the Notifications











