..................... Kangana Ranaut praised John Abraham a lot while sharing the story from Instagram - Hindi Filmibeat

सलमान खान-सनी देओल नहीं बल्कि ये एक्टर है कंगना रनौत का फेवरेट, हसीना ने पोस्ट शेयर कर तारीफों के बांधे पुलंदे

Kangana Ranaut

कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज की वजह से हमेशा से ही पसंद की जाती हैं और आपको बता दें कि कहीं बाहर फिल्ममेकर करण जौहर पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के लिए आरोप लगाती हुई देखी जाती है. अपनी बेबाकी की वजह से भी उन्हें काफी ज्यादा लोग पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कंगना रनौत को बॉलीवुड के कौन से सितारे पसंद है. वैसे सभी के मन में यही कहा ला रहा होगा कि उनके फेवरेट सितारे सलमान खान या फिर सनी देओल होंगे. लेकिन हाल ही में कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की जो की स्टार जॉन अब्राहम को लेकर है. शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा जब उन्होंने जॉन अब्राहम को लेकर इतना खुलकर बात की है.

कंगना ने जॉन को बताया सज्जन व्यक्ति

दरअसल आपको बता दें कि कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेर की और उसमें लिखा कि "मैं फिल्म इंडस्ट्री के नेगेटिव लोगों के बारे में काफी कुछ लिखा है और कहा भी है, लेकिन मुझे उन लोगों को बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए जो की प्रेरणादायक और काफी सज्जन है. मैंने जॉन अब्राहम के साथ में काम किया और मैं शब्दों में यह बता नहीं सकती हूं कि वह कितने ज्यादा शानदार और अच्छे हैं."

कंगना ने जॉन के लिए लिखा बेहद प्यारा पोस्ट

कंगना रनौत ने इसी के आगे यह भी लिखा कि "कई सारे लोग उनके बारे में इसीलिए ज्यादा नहीं जा पाते हैं क्योंकि वह मीडिया को अपनी तारीफ करने के लिए पैसे नहीं देते. वह काफी ज्यादा दयालु लोगों में से एक है. यहां तक कि वह कोई भी मैरिज या फिर रिलेशनशिप पर को भी नहीं करते हैं. यहां तक कि जॉन अब्राहम पैसा देकर दूसरे के खिलाफ नकारात्मकता नहीं फैलाते हैं और किसी को भी सताने की कोशिश नहीं करते हैं. नहीं उन्होंने कभी भी महिलाओं का फायदा उठाया है और वह एक शानदार इंसान है. लव यू जॉन."

कंगना रनौत का वर्क फ्रंट

लेकिन अगर हम कंगना रनौत के काम के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि वह 36 साल की हो चुकी है और अब उनकी आने वाली फिल्म इमरजेंसी के लिए भी वह काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उन्हें किरदार निभाते हुए देखा जाएगा. कंगना रनौत के साथ-साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपडे भी इस फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे. यहां तक की कंगना रनौत को तेजस और चंद्रमुखी 2 जैसी फिल्मों में भी देखा जाएगा. चंद्रमुखी 2 को तमिल सिनेमा की हिट हॉरर फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल बताया जा रहा है. इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है.

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X