ALERT...कंगना रनौत एक्टिंग से लेंगी ब्रेक...करेंगी ये नया काम..
रंगून और सिमरन के बाद कंगना रनौत ने एक्टिंग को छोड़ खुद के लिए नया रास्ता चुन लिया है। कंगना जल्द ही निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाने वाली हैं। उन्होंने इस बारे में विस्तार से बातचीत की है।
रंगून के रिलीज होने के बाद से ही कंगना रनौत अब निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म सिमरन की तैयारी में जुट गई हैं। लेकिन बतौर एक्टर किसी की फिल्म में काम करने की बजाए अब कंगना खुद के लिए कुछ बड़ा प्लान करने जा रही हैं।
जहां सारी एक्ट्रेस प्रोडक्शन की तरफ अपना रुख मोड़ रही हैं । वहीं कंगना रनौत निर्देशन के क्षेत्र में शामिल होने का मन बना रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह खुद के लिए एक बायोपिक प्लान कर रही हैं। जिसका निर्देशन वह खुद करेंगी। हालांकि अभी तक इस की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार तनु वेड्स मनु के बाद कंगना फिल्मों के लिहाज से केवल चुनिंदा कामों को ही महत्व दे रही हैं। तनु वेड्स मनु की सफलता के बाद उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले थे। लेकिन उनका सारा फोकस केवल प्रमुख फिल्मों और कहानियों पर ही था। यही वजह है कि वह बड़े पर्दे पर देरी से दिख रही हैं।
कट्टी बट्टी के बाद अब रंगून भी उनके लिए बॅाक्स आॅफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं लेकर आयी है। ऐसे में उनका सारा फोकस सिमरन के बाद डायरेक्शन की तरफ होगा। खुद कंगना इस बारे में गवाही दे चुकी हैं। कंगना का कहना है कि एक्टिंग के साथ मेरी दिलचस्पी डायरेक्शन में है। मैं एक बायोपिक निर्देशित करना चाहती हूं।रंगून और रानी लक्ष्मीबाई के बाद मैं डायरेक्शन में जा सकती हूं। वैसे इसे पूरा होने में तकरीबन तीन साल लग सकते हैं।
ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब कोई एक्ट्रेस निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखती हैं। इससे पहले भी बॅालीवुड की कई नामी एक्ट्रेस ने निर्देशन के क्षेत्र में शामिल होने की कोशिश की।


Click it and Unblock the Notifications











