इस एक्टर के साथ फ्लर्ट कर रही थी Kangana Ranaut, हीरो ने मुंह तक नहीं लगाया, बोलीं- 'बात भी नहीं की'
Kangana Ranaut viral video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया बयान नहीं, बल्कि 'कॉफी विद करण' शो का एक पुराना वीडियो है, जो अचानक इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

यह वीडियो उस एपिसोड का है, जिसमें कंगना रनौत के साथ अनिल कपूर और संजय दत्त गेस्ट के तौर पर मौजूद थे। शो के एक फन सेगमेंट के दौरान जब कंगना से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी को-स्टार के साथ फ्लर्ट किया है, तो उन्होंने बिना सोचे-समझे अक्षय खन्ना का नाम ले लिया।
'मैंने फ्लर्ट किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ'
कंगना ने हंसते हुए बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अक्षय खन्ना से पहले बातचीत करने की कोशिश की और फिर हल्के-फुल्के अंदाज में फ्लर्ट भी किया, लेकिन अक्षय ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी। कंगना के मुताबिक, अक्षय बेहद शांत स्वभाव के हैं और ज्यादा लोगों से बातचीत करना पसंद नहीं करते।
अनिल कपूर से करते हैं बात
कंगना ने यह भी कहा कि अक्षय खन्ना अनिल कपूर से बातचीत करते हैं। इस पर अनिल कपूर ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि अक्षय उन्हें बड़े भाई जैसा मानते हैं। स्टूडियो में मौजूद दर्शकों और होस्ट करण जौहर के लिए यह पल काफी एंटरटेनिंग रहा।
अक्षय खन्ना की बढ़ती लोकप्रियता
कंगना का यह पुराना बयान ऐसे समय में फिर चर्चा में आया है, जब अक्षय खन्ना अपने हालिया काम को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म 'धुरंधर' में निभाया गया किरदार दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को काफी पसंद आ रहा है, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी एक बार फिर चरम पर है।
'धुरंधर' ने बनाया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
अक्षय खन्ना को आखिरी बार निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का दमदार किरदार निभाया। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 1000 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
कंगना रनौत का वर्क फ्रंट
वहीं कंगना रनौत हाल ही में फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी और कहानी 1975 से 1977 के आपातकाल पर आधारित थी। आने वाले समय में कंगना एक अनाम साइकोलॉजिकल थ्रिलर और फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications












