'मेरा वजूद मुझे इजाजत नहीं देता...', जब Kangana Ranaut को मिला आइटम सॉन्ग का ऑफर, किया रिजेक्ट

Kangana Ranaut Rejected Item Song: कंगना रनौत को बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है और अक्सर वह अपने बयानों के चलते विवादों में आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ वजह से वह चर्चा का विषय बन जाती हैं और अब इसी बीच उनका एक अन्य वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जो कि किसी पुराने इंटरव्यू के दौरान का है।
इस वायरल हो रहे हैं वीडियो में कंगना रनौत ने खुलासा किया कि उनको संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में प्रियंका चोपड़ा वाला आइटम नंबर ऑफर हुआ था। हालांकि इस वीडियो में कंगना रनौत ने बताया कि उन्होंने इस गाने को करने से साफ मना कर दिया था।
कंगना रनौत ने इस वायरल वीडियो में कहा कि "मैंने संजय लीला भंसाली को साफ मना कर दिया था। मेरा वजूद मुझे इस बात की इजाजत नहीं देता है। फराह खान जी का भी एक मेरे पास में गाने के लिए कॉल आया था और मैंने उनको भी साफ मना कर दिया था। मैं ऐसे आइटम सोंग्स में काम नहीं कर सकती हूं।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' फिल्म में देखा गया था। फिल्म में उनका इंदिरा गांधी के किरदार में देखा गया और आपको बता दें कि दर्शकों द्वारा उनकी फिल्म को ज्यादा कुछ खास रिस्पांस तो नहीं मिला। इतना ही नहीं इस फिल्म को पिछले साल पोस्टपोन भी कर दिया गया था और बाद में कुछ सीन काटकर फिर से रिलीज किया गया।


Click it and Unblock the Notifications