कंगना रनौत को लेकर हुई साजिश, Emergency की कास्टिंग में आईं समस्याएं, बोलीं- लोग मेरे साथ...

Kangana Ranaut On Emergency Casting: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अब जल्दी ही अपने आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली है। इस फिल्म को लेकर वह काफी लाइमलाइट में बनी हुई है और इसे 6 सितंबर को रिलीज किया जाने वाला है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था और अब कंगना रनौत फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।
हालांकि इसी बीच कुछ लोगों ने कंगना रनौत की इस फिल्म पर रोक लगाने की भी मांग की है। लेकिन इसके बावजूद भी कंगना की यह फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर बात की थी। जहां पर एक्ट्रेस ने बताया था कि कास्टिंग के वक्त उनके खिलाफ काफी सारी साजिशें से रची गई थी।
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार कंगना रनौत ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने 'इमरजेंसी' फिल्म के स्क्रिप्ट को लेकर काफी मेहनत की थी। जिसके लिए वह एक परफेक्ट टैलेंट को कास्ट करना चाहती थी। लेकिन इसमें उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
कंगना रनौत ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरी फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो गई थी। जब इसकी कास्टिंग का समय आया तो मैं काफी ज्यादा डर गई थी। मुझे ऐसा लगा कि हमारे पास में बहुत कम अच्छे एक्टर्स है। लेकिन कुछ अच्छे एक्टर्स ओटीटी की वजह से व्यस्त चल रहे हैं।"
कंगना रनौत बताती है कि "जब 2022 में हमने फिल्म इमरजेंसी की शुरुआत की थी तो ओटीटी प्लेटफॉर्म की वजह से हमको एक्टर्स की डेट मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया था। मैं बहुत डर गई थी कि 1 साल मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट को दे दिया। अगर इसके लिए सही कास्ट नहीं मिल पाई तो मैं क्या करूंगी।"
अभिनेत्री ने आगे कहा कि "लेकिन सौभाग्य से मुझे बेहतरीन कलाकार मिल गए जो मेरे साथ में इस प्रोजेक्ट में जुड़े भी। मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि मुझे सतीश कौशिक, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन और श्रेयस तलपड़े जैसे बेहतरीन कलाकार मिले। बिजी होने के बावजूद भी इन्होंने मुझे मेरे विजन को पूरा करने का मौका दिया।"
कंगना रनौत ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर बात की और कहा कि "मेरे खिलाफ काफी साजिशें हुई। मैं जिन भी एक्टर्स के साथ में संपर्क करती थी उनको बुलाकर कहा जाता था कि वह मेरे साथ में कामना करें। कास्टिंग डायरेक्टर और DOP ने भी मेरे साथ में काम करने से मना कर दिया था। लेकिन फिर भी मुझे अच्छे लोग मिले और उन्होंने जिस तरह से मुझे प्यार और सम्मान दिया वह सच में मेरे दिल को छू गया।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंगना रनौत को उनकी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में देखा जाने वाला है। इस फिल्म को साल 1975 में देश में लगे आपातकालीन पर आधारित बनाया गया है। हालांकि आने वाले वक्त में पता चलेगा कि दर्शकों द्वारा एक्ट्रेस की इस फिल्म को कितना पसंद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications