बच्चे पैदा करने के लिए बेताब है कंगना रतौन, बोली- मैं अब शादी करना चाहती हूं और...

कंगना रनौत को बॉलीवुड की जानी मानी हसीना माना जाता है. इतना ही नहीं उन्होंने इंडस्ट्री में काफ़ी हिट फिल्मों में काम कर खूब सुर्खियां बटोरी थी. कंगना रनौत को कई बार उनके बेबाक अंदाज की वजह से भी सुर्खियों में देखा जाता है. लेकिन अब एक बार फिर से वह अपनी शादी और परिवार को लेकर सुर्खियों में आ गई है. इसी वजह से अब उनका एक बार फिर से पूरे सोशल मीडिया पर भी बोलबाला बना हुआ है.
शादी और बच्चे करना चाहती हैं कंगना
कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वह शादी करना चाहती है, लेकिन ऐसा तभी होगा जब सही वक्त आ पाएगा. कंगना रनौत इसी के आगे कहा कि मैं भी शादी करना चाह रही हूं और मैं चाहती हूं कि मेरा भी एक परिवार हो और मैं सुखी रहूं. जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंगना रनोट ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई के साथ में इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि हर एक चीज के लिए सही वक्त होता है. इसीलिए जब भी वह वक्त मेरी लाइफ में आएगा तो सब कुछ होने लगेगा.
5 साल में खुद को मां बनते देखना चाहती हैं कंगना
इसी के साथ-साथ कंगना रनौत ने 2021 में टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि मैं शादी करना चाहती हूं और इतना ही नहीं मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे भी हों. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं अगले 5 साल में खुद को एक पत्नी और एक मां के तौर पर देखना पसंद करूंगी. कंगना ने इस बात का भी खुलासा करते हुए कहा कि जल्दी ही सभी को उनके पार्टनर के बारे में पता चल जाएगा.
इस वजह से नहीं कर पा रही कंगना शादी
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत से सवाल किया गया कि क्या वह रियल लाइफ में भी एक धाकड़ गर्ल है? जिस पर कंगना ने जवाब देते हुए कहा कि मैं तुम जैसे लोगों की वजह से ही शादी नहीं कर पा रही हूं. जो कि इस तरीके की अफवाह फैलाते रहते हैं.
कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
अगर हम कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि जल्दी ही उनकी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' 23 जून 2023 को रिलीज होने वाली है. लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही टीज़र ने पूरे इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की जोड़ी को दर्शाया गया है. इन दिनों दोनों की बोल्ड सीन को लेकर काफी ज्यादा विवाद बना हुआ है.


Click it and Unblock the Notifications