कंगना रनौत की को-स्टार की बेरहमी से हुई मौत, दोस्तों ने इस कारण से उतारा मौत के घाट

Kangana Ranaut Co Star Murder: बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी सारे लोग हर साल एक्टर बनने के सपने को लेकर आते हैं और उन्हें खाली हाथ ही वापस जाना पड़ता है। तो वहीं कुछ लोग गुमनामी की गलियों में खो जाते हैं। कुछ ऐसे भी लोग रहे जो कि गलत कामों में फंसे तो कुछ को गलत तरीके से फंसाकर मौत के घाट उतार दिया गया। इसी लिस्ट में कृतिका चौधरी का भी नाम शामिल है।
कृतिका चौधरी की मौत
हम बात कर रहे हैं कंगना रनौत के साथ फिल्म रज्जो में काम कर चुकी एक्ट्रेस कृतिका चौधरी की। उनके नशेड़ी दोस्तों ने ही उनको मौत के घाट उतार दिया। ये पूरा मामला साल 2017 का है जब उनका शव उनके घर पर बुरी हालत में मिला। ड्रग्स का धंधा करने वाले उनके दोस्तों नहीं उनकी हत्या कर डाली।
4 दिनों तक सड़ती रही लाश
कृतिका चौधरी मुंबई में एक घर में अकेली रहती थी और पुलिस के मुताबिक उनकी मौत साजिश के तौर पर हुई थी। दरअसल हत्यारों द्वारा उनकी हत्या की गई और फिर घर का एक ऑन कर दिया गया। जिससे कि अगर उनका शब्द शव जाए तो घर से बदबू ना आए। लेकिन जब 4 दिन तक एक्ट्रेस घर से बाहर नहीं निकली तो हल्की-हल्की बाहर बदबू आने लगी और लोगों ने पुलिस को बुलाया।
सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए
जब पुलिस कृतिका चौधरी के घर पर पहुंची तो दरवाजा तोड़कर पता चला कि उनकी लाश पड़ी हुई है और जो कि सड़ गई थी। हालांकि एक्ट्रेस की मौत कैसे हुई इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए और आसपास के लोगों से भी पूछताछ हुई। इसके आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
ऐसे की थी हत्या
उन दो लोगों का नाम शकील नसीम और वासुदास था। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। उन्होंने कृतिका के साथ खाना खाया और उनके बीच 6 हज़ार रुपए के लेनदेन को लेकर बहस हो गई। जब बहस बहुत ज्यादा बड़ी तो एक शख्स ने एक्ट्रेस पर हमला किया और उनकी मौके पर मौत हो गई। एक्ट्रेस पर हमला हाथ में पहनने वाले लोहे के पंजे से किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications















