कंगना रनौत Bday, इनके आगे सारे खान और कपूर FAIL, जानें क्यों हैं बॉलीवुड की क्वीन
बॉलीवुड की क्वीन बन चुकीं एक्ट्रेस कंगना रनौत आप अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। बेहद कम समय में उन्होंने मुकाम हासिल कर लिया है जहां हर कोई उनकी हिम्मत और टैलेंट की दाद देता है। वे बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें अपनी फिल्मों के लिए किसी खान या कपूर एक्टर की जरूरत नहीं है, वे अपने दम पर फिल्म हिट करवा चुकी हैं। कंगना को इंडस्ट्री की सबसे स्ट्रॉन्ग एक्ट्रेस के तौर पर भी पहचाना जाता है। जो अपनी बात को मजबूती से बोलना और उसे समझाना जानती है।
['हिचकी' न आ जाए तो कहना, बॉलीवुड की रानी की 10 बेहद खूबसूरत तस्वीरें]
कंगना रनौत का नाम फिल्मों के साथ-साथ बहुत सारी कॉन्ट्रोवर्सीज से भी जुड़ा रहा। जहां एक तरफ उनके अफेयर्स को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी हुई वहीं दूसरी तरफ वे पहली एक्ट्रेस बनी जिन्होंने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया और बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी सख्शियतों पर सीधा हमाला बोल दिया। कईयों के मुंह बंद हो गए तो कई कंगना से बचकर निकलने लगे। ऋतिक रोशन, करण जौहर और सलमान खान तक के साथ कंगना ने सीधे तौर पर पंगा ले लिया।

किसी भी एक्ट्रेस के लिए न तो बॉलीवुड में इतनी मजबूत जगह बनाना आसान है और ना ही बॉलीवुड की इतनी बड़ी हस्तियों से पंगा लेना लेकिन कंगना बॉलीवुड को वो खतरनाक एक्ट्रेस बनीं। अभिनेता इरफान खान तक उनके बारे में कह चुके हैं कि कंगना तो हीरो हैं उनके साथ काम करने के लिए मुझे हीरोईन बनना पड़ेगा। आगे देखें कंगना की रेयर तस्वीरें और जानें उनके बारे में कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications