Kangana Ranaut Birthday- कंगना रनौत ने इन इन लोगों से लिए पंगे, अक्सर रहता है विवादों में नाम

कंगना रनौत आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उनके फैंस लगातार उनको बधाई संदेश भेज रहे हैँ। सभी जानते हैं कि कंगना रनौत कितनी शानदार अदाकारा हैं और अक्सर देखा जाता है कि उनकी खबरें ट्रेंड पर रहती हैँ। लेकिन इसके अलावा उनकी एक निगेटिव इमेज भी है। कहा जाता है कि कंगना रनौत अक्सर विवादों का हिस्सा रहती हैं और आज हम इस आर्टिकल में उनके कुछ मशहूर विवादों पर रोशनी डालेंगे।
जन्मदिन स्पेशल इस आर्टिकल में कंगना रनौत ने अपनी फिल्म पंगा की तर्ज पर किस किससे पंगा लिया है वो देखने वाली बात है। हालांकि वो एक ऐसी अदाकारा हैं जो कि अकेले दम पर अपनी फिल्म हिट करवाती हैं और इसमें किसी तरह की कोई दो राय नहीं हैं।
लेकिन उनका मुखर व्यक्तित्व उनके लिए किसी परेशानी का कारण बनता रहा है। आपके बताते हैं कंगना रनौत के कुछ मुख्य विवाद जिनको लेकर वो आज भी खबरों में रहती हैं..

शबाना आजमी के साथ विवाद
कंगना रनौत ने पुलवामा अटैक के दौरान शबाना आजमी को काफी खरी खोटी सुनाई थी। उस वक्त लीजेंड्री एक्ट्रेस के पाकिस्तानी जाने की खबरें सामने आईं थीं। कंगना का कहना था कि ऐसे लोग कल्चरल एक्सचेंज की बातें करते हैं।

तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर से विवाद
कंगना रनौत तापसी पन्नू को अपनी कॉपी तक कह डाला था और स्वरा भास्कर को भी नहीं छोड़ा। दोनों को उन्होने बी ग्रेड एक्ट्रेस कह डाला था। हालांकि जमकर बातों का युद्ध भी हुआ था।

करण जौहर को भी नहीं छोड़ा
नेपोटिज्म को लेकर अक्सर बोलने वाली कंगना रनौत ने करण जौहर को नेपोटिज्म पर घेरा था। उन्होने कई बार उनका नाम लेते हुए हमला बोला है।

उद्धव ठाकरे से विवाद
उद्धव ठाकरे जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, उस वक्त कंगना रनौत उनसे भिड़ गईं थीं। हालांकि बाद में बीएमसी ने उनकी ऑफिस तोड़ा था लेकिन वो बोलने से नहीं पीछे हटीं।

भारत की आजादी पर दिया था ऐसा बयान
कंगना रनौत ने एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि, भारत को असली आजादी 2014 में मिली थी। जी हां, उनका इशारा पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने की तरफ था।


Click it and Unblock the Notifications











