न खान.. न कपूर का साथ.. खुद ही कमाल की हैं ये सुपरस्टार
कंगना रनौत उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अगर फिल्म में हो तो हीरो की कोई जरूरत हीं नहीं होती। वो अपने आप में हीरो हैं। कंगना की झोली में एक और काफी बड़ा अवार्ड आया है और वो है नेशनल अवार्ड।
जी हां कंगना रनौत ने एक के बाद एक दूसरी बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। फिल्म तनु वेड्स मनु रिर्टन्स के लिए कंगना को इस साल भी नेशनल अवॉर्ड मिला है। पिछली साल भी कंगना को क्वीन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके पहले कंगना रनौत को फैशन के लिए बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
[अभी हैं स्टूडेंट लेकिन तस्वीरें किसी सुपरस्टार से कम नहीं....]
तीन नेशनल अवार्ड जीतने के बाद कंगना के टैलेंट पर तो कोई शक नहीं कर सकता। पिछले कुछ दिनों से ऋतिक के साथ अनबन को लेकर कंगना काफी सुर्खियों में थीं। अब वो काफी दिनों बाद अपने काम और टैलेंट को लेकर चर्चा में आई हैं।
यह उनके लिए तो जरूर हीं काफी गर्व की बात है। कंगना ने जब से करियर की शुरूआत की वो एक के बाद एक कई अच्छी फिल्में देते गई। अगर आपको नहीं याद है तो हम याद दिलाते हैं उनके अबतक के करियर की बेस्ट फिल्में।


Click it and Unblock the Notifications












