'कंगना और मैं पति पत्नी की तरह रहते थे..' जब आदित्य पंचोली ने किया था हैरान करने वाला खुलासा!

आदित्य पंचोली ने एक बार कंगना रनौत को लेकर जो खुलासे किए थे वो काफी हैरान करने वाले थे। उनका कहना था कि वो कंगना रनौत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे और पति पत्नी की तरह साथ रहते थे।
आदित्य पंचोली ने कई ऐसी बातें बताईं थीं जो कि हैरान करने वाली थी। उन्होने कहा था कि, "हम पति-पत्नी की तरह अच्छे थे। मैं वास्तव में यारी रोड पर हम दोनों के लिए एक घर बना रहा था। हम तीन साल तक एक दोस्त के घर पर साथ रहे।"
हालांकि आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत को लेकर कहा कि उनकी मुलाकात जब कंगना से हुई थी तो उनके पास बिल्कुल पैसे नहीं थे। उन्होने हर तरह से उनकी मदद की थी। हालांकि कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर मारपीट के संगीन आरोप लगाए थे।
उनका कहना था कि वो काफी मारते थे और टॉर्चर करते थे। जब आदित्य पंचोली ने कहा था कि कंगना रनौत पागल है। जिस आदमी पर उसने कॉल करके परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए थे उससे वो करीब 1 महीने से बात कर रही थी।
आदित्य-कंगना की लड़ाई पर चश्मदीद ने किया था खुलासा
इस शख्स ने कहा था, "कई साल पहले, अपनी बाइक चलाते समय, लगभग 12-12.30 बजे, मैंने एक कंगना को जे डब्ल्यू मैरियट होटल, जुहू, मुंबई के बाहर एक रिक्शा में चिल्लाते हुए देखा था। इस दौरान वो वह रिक्शा चालक से तेजी से गाड़ी चलाने के लिए कह रही थी। इसी दौरान अचानक एक सफेद कार आई और सड़क के कोने पर रिक्शा को पूरी तरह से रोक दिया।
जब मैंने रिक्शा की तरफ देखा तो अंदर मौजूद लड़की ने मुझे देखा और कहा 'कृपया मदद करें।'' वो बार बार यही बात चिल्ला रही थी। इस कार से एक लंबा, गंजा आदमी बाहर आया और रो रही कंगना को उसके बालों से खींच लिया। मैं अपनी बाइक से उतर गया और हस्तक्षेप करने की कोशिश की। वह आदमी आदित्य पंचोली था।'' इस बयान के बाद बवाल मच गया था। फिलहाल कंगना रनौत बीजेपी से एमपी हैं और सफल अभिनेत्री हैं।


Click it and Unblock the Notifications











