15 हजार के बजट वाली फिल्मों के लिए लेती थी 5 लाख फीस, हाई सिक्योरिटी के बीच रहती थी ये हसीना

बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम, पैसा और शोहरत कमाने वाले बहुत लोग हैं. लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की सबसे पहली गायिका और अभिनेत्री से मिलवाने वाले हैं. शायद उस समय के लोग उनका नाम जानते होंगे, लेकिन अब की जनरेशन शायद ही उन्हें पहचान पाएगी. लेकिन अगर आप उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि यह खूबसूरत लड़की हिंदी सिनेमा की पहली गायिका और एक्ट्रेस रह चुकी हैं और उनका नाम कानन देवी है. जिन्हें दुनिया को अलविदा कहे हुए तकरीबन 31 साल पूरे हो चुके हैं.
एक गाने के लेती थी 1 लाख
कानन देवी को उन हस्तियों में से एक माना जाता है जिन्होंने तीर्थ के दशक में एक फिल्म में काम करने के लिए 5 लाख रुपए की फीस ले ली थी. यहां तक कि एक गाना गाने के लिए भी उन्होंने 1 लाख का चार्ज लिया था.लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि एक फिल्म के लिए पांच लाख और एक गाने के लिए 1 लाख रुपए कुछ ज्यादा फीस तो है नहीं. लेकिन यहां पर बात तब ज्यादा उड़ी जब एक फिल्म का बजट 15 से ₹20000 के आसपास था. लेकिन एक्ट्रेस की लोकप्रियता का अंदाजा हम इसी बात से लगा सकते हैं कि उनको बहुत ही हाई सिक्योरिटी में रखा जाता था.
एक्ट्रेस के असली माता-पिता की नहीं कोई ख़ास जानकारी
कानन देवी का जन्म 22 अप्रैल 1916 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुआ और वह एक गरीब परिवार में जन्मी थी. इतना ही नहीं कानन देवी के असली माता पिता के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई. लेकिन उनकी जीवनी की मानें तो कानन देवी का पालन पोषण रतन चंद्र दास और राजोबाला नाम के एक दंपति ने किया. इसी वजह से जीवन भर एक्ट्रेस ने उन्हें ही अपना माता-पिता माना. रतन चंद्र ने कानन देवी को अपनी बेटी की तरह ही पाला पोसा और संगीत की शिक्षा भी दी. हालांकि कुछ वर्षों के बाद में उनकी मृत्यु हो गई थी.
5 रुपए महीने फीस के लिए फिल्मों में काम करती थी एक्ट्रेस
कानन देवी की आवाज बहुत ही ज्यादा खूबसूरत थी और उतनी ही उनकी काया भी खूबसूरत थी. स्टूडियो ने कानून की खूबसूरती को देखते हुए ₹5 महीने की पगार पर जयदेव फिल्म के लिए साइन किया. इस फिल्म में उनका एक छोटा सा रोल था. बता दें कि कॉन्ट्रैक्ट ₹25 का था मगर थिएटर वाले उन्हें सिर्फ ₹5 दे रहे थे. लेकिन 1928 से लेकर 1931 के बीच में कानन चंद्र ने फिल्मों में अपना हुनर दिखाया और कुछ गानों को भी रिकॉर्ड किया.
एक्ट्रेस ने करियर में की 57 फ़िल्में
कानन देवी ने अपने करियर में 57 फिल्मों में काम किया और 40 गाने भी गाए. फिल्मी जगत की वह पहली महिला रही जिन्हे पुरुष प्रधान इंडस्ट्री के दौर में मैडम भी कहा जाने लगा था. हिंदी सिनेमा में कानन देवी ने दिग्गज अभिनेता जैसे कि के एल सहगल, छवि बिस्वास, अशोक कुमार और पंकज मलिक जैसे कलाकारों के साथ में काम किया. लेकिन बाद में दिसंबर 1940 के दौरान कानन देवी की शादी अशोक मैत्रा से हो गई थी.


Click it and Unblock the Notifications