कमल सदाना की बेटी की खूबसूरती देख दीवाने हुए फैन्स, बोले- ये तो दूसरी दिव्या भारती है...

Kamal Sadanah Daughter Leia Photo

Kamal Sadanah Daughter Leia Photo: कमल सदाना बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने वाले अभिनेता रह चुके हैं और आपको बता दें कि 'रंग' फिल्म में खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती के साथ में उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी। हालांकि आपको बता दें कि एक्टर का कैरियर रफ्तार नहीं पकड़ पाया और कुछ ही फिल्मों के बाद उन्हें इंडस्ट्री से गायब होना पड़ गया।

लेकिन आपको बता दें कि कमल सदाना भले ही फिल्म इंडस्ट्री में बेहद कम नजर आए हो लेकिन अभी के वक्त में उनकी बेटी का जिक्र हर जगह पर होता नजर आता है। दरअसल कमल सदाना की बेटी काफी बड़ी हो गई है और ग्लैमरस भी दिखती है। वह जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे जैसी स्टार किड्स को भी पीछे छोड़ रही है।

सोशल मीडिया पर अक्सर कमल सदाना की बेटी की तस्वीर वायरल होती नजर आती है और उनकी खूबसूरती के हर तरफ तारीफ हो रही है। कमल सदाना की बेटी का नाम लिया नम्रता सदाना है। अब कमल सदाना की बेटी की तस्वीरों को देख हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिरकार कब फिल्म इंडस्ट्री में उनका डेब्यू होगा।

अगर हम कमल सदाना के करियर की बात करें तो आपको बता दें की सबसे पहले साल 1992 में उन्हें एक्ट्रेस काजोल के साथ में फिल्म 'बेखुदी" में देखा गया था। दोनों की केमिस्ट्री भी काफी पसंद की गई थी। एक्टर ने अपने करियर में ज्यादातर रोमांस भरी फिल्मों में काम किया। लेकिन बाद में वह लंबे ब्रेक पर रहे। 2 साल पहले वह 'सलाम वेंकी' फिल्म में काजोल के साथ एक बार फिर नजर आए। खबर आ रही है कि जल्दी ही वह एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।

Read more about: kamal sadanah leia sadanah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X