PICS: कमल हासन ने 60वां birthday किया पीएम मोदी के नाम
आज मशहूर अभिनेता, निर्देशक कमल हासन का 60वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के अवसर पर कमल हासन ने एक झील के पास झाड़ू लगाई। और इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छ भारत अभियान' के साथ एक और सितारे का नाम जुड़ गया। इस दौरान वहां प्रशंसकों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी।
नोट: स्वस्छ भारत अभियान के तहत सफाई करते सुपरस्टार कमल हासन की तस्वीरों को देखने के लिए नीचे की फोटो पर क्लिक करें।
पिछले महीने जब प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की थी, तब उन्होंने अभिनेता कमल हासन को नामित किया था। आज हासन ने यहां की राजाकिलपक्कम झील के पास झाड़ू लगाया। उनके साथ उनके कई प्रशंसक और उनके नेतृत्व में चलने वाले कल्याणकारी अभियान से जुड़े लोग भी थे।
कमल हासन ने प्रधानमंत्री द्वारा ‘उनके नाम को शामिल किए जाने पर' खुशी जाहिर करते हुए कहा , ‘जहां तक राजनीति की बात है, तो हम धर्म और रंग से मुक्त हैं।' उन्होंने कहा, ‘हम आशा करते हैं कि यह आंदोलन मजबूत हो।' उन्होंने और लोगों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा प्रयास राष्ट्र-निर्माण कार्य का एक हिस्सा है।
इससे पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान और रितिक रोशन जैसे अभिनेता प्रधानमंत्री मोदी की अपील का जवाब दे चुके हैं। इन अभिनेताओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने कमल हासन को भी नामित किया था।


Click it and Unblock the Notifications
