कमाल अमरोही के एक जवाब से मीना कुमारी को हो गया था दिल छलनी, बोले- आज पर्स उठता तो कल जूते उठाने पड़ते

Meena Kumari, Kamal Amrohi

मीना कुमारी को बॉलीवुड इंडस्ट्री की ट्रेजेडी क्वीन कहा जाता है। लेकिन आपको बता दे कि उनके बचपन से लेकर मौत तक ऐसी कहानी रही है जिनमें हमेशा से ही दुख दिखाई देता है। उनके शादीशुदा जीवन की तो कई कहानियां सुनने में आई है। उनके पति कमाल अमरोही एक जाने-माने इंसान हुआ करते थे। उन्होंने बेहद ही हिट फिल्में बनाई थी।

कमाल-मीना की हुई थी लव मैरिज

दोनों की उम्र में काफी एज गैप था और इसके चलते भी दोनों ने शादी रचाई। लेकिन एक कार एक्सीडेंट हुआ और इसके चलते मीना कुमारी पुणे के अस्पताल में एडमिट हो गई। तब कमाल अमरोही कई बार मीना कुमारी से मिलने जाया करते थे और इस समय दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थी। लेकिन आज हम आपको अपनी पत्नी के साथ किए गए बर्ताव के बारे में बताने वाले हैं।

कमाल अपनी पत्नी मीना को अपने आगे समझते थे बेहद छोटा

मीना कुमारी शादीशुदा जीवन में खुश नहीं रही और उनके पति का उनके प्रति व्यवहार भी कुछ ज्यादा अच्छा नहीं था। मीना कुमारी अपने समय की बड़ी स्टार रह चुकी है और उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में करियर में काम करना शुरू किया। मीना कुमारी और कमाल अमरोही ने लव मैरिज की थी और इसके बावजूद उनके पति उन्हें अपने सामने काफी छोटा समझते थे। एक बार फिल्म परिणीता के लिए मीना कुमारी को फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया। इस दौरान दोनों के बीच दरार आ गई और अलग-अलग रहने लगे।

कमाल ने पत्नी का नहीं उठाया पर्स, कह दी ये बड़ी बात

दरअसल हुआ कुछ ऐसा था कि जब मीना कुमारी अवार्ड लेने गई तो समारोह में वह कमाल के साथ में ही बैठी थी। लेकिन जब मंच से उनका नाम पुकारा गया तो वह उठकर चली गई। मंच पर जाते वक्त अपना पर्स कुर्सी पर ही छोड़ गई थी। लेकिन पुरस्कार लेने के बाद में वह दोबारा वापस नहीं लौटी और सीधे वहां से घर चली गई। कमाल ने उनका पर्स उठाने के बजाय एक्ट्रेस निम्मी को दे दिया। इसके बाद निम्मी ने मीना कुमारी तक वह पर्स पहुंचा। जब मीना ने कमाल से इस पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि आज पर्स उठना तो कल जूते उठाने पड़ जाते।

कमाल के एक जवाब से मीना का टूट गया था दिल

कमाल अमरोही के इस जवाब के चलते मीना कुमारी पूरी तरह टूट गई। उन्हें समझ आ चुका था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सुधार नहीं आएगा। यह बाद आखिरकार तलाक तक पहुंच गई। मीना कुमारी को शादीशुदा जिंदगी में कभी भी खुशी नहीं मिली और धीरे-धीरे वह शराब के नशे में डूबती चली गई। इसके चलते वह काफी बीमार हो गई और उन्होंने अपने आखिरी दिनों में कमाल अमरोही की फिल्म पाक़ीज़ा को जैसे तैसे पूरा किया और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

More from Filmibeat

Read more about: meena kumari kamal amrohi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X