ये हैं कमाल के खान...हमेशा रहते हैं सुर्खियों में !
अक्सर ही अपने बयानों से विवाद खड़े करने वाले अभिनेता कमाल आर खान वैसे 41 साल के हैं लेकिन उनकी भाषा और ट्वीटस पढ़कर शायद हीं कोई उन्हें इस उम्र का व्यक्ति माने।
आए दिन नए और अजीबो-गरीब विवाद को लेकर केआरके सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल में हीं उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा पर हुए ट्वीट करते हुए कहा कि वो सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे 15 मैनेजर रख सकते हैं।
[कभी बोल्ड..कभी सेक्सी..इस अंदाज में भी आईं ये नजर]
बॉलीवुड में कमाल आर खान को केआरके के नाम से भी जाना जाता है और आये दिन अपने ट्वीट के जरिए वे बखेड़ा खड़ा करते रहते हैं। बॉलीवुड जगत के कई मशहूर हस्तियों को केआरके के ट्वीट की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
कई बार उन्होनें दिग्गज राजनेताओं पर भी हमला किया है। आज हम आपको केआरके के द्वारा खड़े किए गए विवादों से अवगत कराएंगे। जानिए उन 9 सनसनीखेज विवादों के बारे में जिन्हें केआरके ने खड़ा किया था।


Click it and Unblock the Notifications