..................... Kalank Teaser Expectations - Varun Dhawan, Alia Bhatt, Sonakshi Sinha, Aditya Roy Kapoor, Sanjay Dutt, Madhuri Dixit - Hindi Filmibeat

कलंक टीज़र - फैन्स ने पहले ही मारा ब्लॉकबस्टर का ठप्पा, जानिए फिल्म से है क्या क्या उम्मीदें

अभिषेक वर्मन की फिल्म कलंक का टीज़र आज रिलीज़ होने जा रहा है और फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। केसरी के बाद करण जौहर की अगुआई में ये धर्मा प्रोडक्शन्स का दूसरा पीरियड ड्रामा है। वहीं वरूण धवन और आलिया भट्ट के लिए ये पहला पीरियड ड्रामा है और फैन्स इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित है।

करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये फिल्म उन्होंने 15 साल पहले बनानी शुरू कर दी थी और आज जाकर पूरी हुई है। इस फिल्म की कहानी, करण जौहर के पिता यश जौहर ने लिखी थी और इसलिए ये फिल्म पूरा करना करण जौहर का सपना था। अब जाकर फिल्म पूरी हुई है और फैन्स को इससे काफी उम्मीदें हैं-

गौरतलब है कि पहले फिल्म का नाम शिद्दत माना जा रहा था और इस फिल्म में श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं। लेकिन उनके अचानक, दुनिया से चले जाने के बाद, माधुरी दीक्षित ने बिना समय गंवाए, श्रीदेवी के रोल को स्वीकार किया। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अभिषेक वर्मन जो 2 स्टेट्स से, पहली ही फिल्म से अपना 100 करोड़ डेब्यू कर चुकी हैं।

कलंक बड़े बजट पर बनी मल्टीस्टारर फिल्म है और इस फिल्म के कुछ सीन शूटिंग के दौरान लीक हुए जिन्हें देखकर दर्शकों ने पहले ही ब्लॉकबस्टर का ठप्पा मार दिया है। अब बस टीज़र देखने की देरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X