कल हो ना हो के 16 साल - इधर फिल्म में आखिरी सांसे ले रहे थे शाहरूख और उधर करण जौहर के पिता यश जौहर
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की बेस्ट फिल्म कही जाती है कल हो ना हो। और आज कल हो ना हो, रिलीज़ के 16 साल पूरे कर चुकी है। इस फिल्म में एक तरफ जहां शाहरूख खान की बीमारी और उनकी मौत सबको अंदर तक दुखी कर देती है वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान करण जौहर के पापा यश जौहर भी कैंसर की चपेट में आ गए।
काफी समय तक यश जौहर ने करण जौहर को ये बात नहीं बताई थी। लेकिन आखिरकार, वो कैंसर से जंग हार गए और ये फिल्म उनकी आखिरी प्रोड्यूस की हुई फिल्म बन गई। कल हो ना हो काफी कारणों से करण जौहर के लिए इमोशनल है।

फिल्म की कहानी करण जौहर ने खुद लिखी थी लेकिन उन्हें भरोसा नहीं था कि वो ये फिल्म डायरेक्ट कर पाएंगे इसलिए उन्होंने फिल्म निखिल आडवाणी को दे दी। हालांकि करण मानते हैं कि ये बहुत बड़ी गलती थी।
निखिल आडवाणी भी मानते हैं कि खुद पर भरोसा ना करना करण जौहर की गलती थी। हालांकि फिल्म के बीच में ही करण ये फिल्म वापस लेना चाहते थे लेकिन चूंकि निखिल फिल्म शुरू कर चुके थे, करण ऐसा नहीं कर पाए।
जानिए कल हो ना हो से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications












