B'day Spl: 17 साल की उम्र में इतनी बोल्ड दिखती थीं काजोल, नानी की तरह बनना था सुपरस्टार
काजोल बॅालीवुड की एकमात्र ऐसी सुपरस्टार हैं जो आज भी पर्दे पर आती हैं तो अपने चुलबुल अंदाज से लोगों को दीवाना बना देती हैं। आज काजोल अपना 45 वां जन्मदिन मना रही हैं। एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ काजोल एक काबिल बहू, बेटी मां और पत्नी भी हैं।
खुद अजय देवगन इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उनके माता-पिता तकलीफ पड़ने पर केवल काजोल को याद करते हैं। उन्हें अपना बेटा बाद में याद आता है।
Birthday: सबसे महंगे सिंगर, बनी थी किशोर कुमार पर फिल्म, ये हैं दादा के बेस्ट सांग
बहरहाल, काजोल ने 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। 'गुप्त' में विलेन की भूमिका हो या फिर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' में सिमरन का किरदार। काजोल की खूबी ऐसी थी कि जब वो स्क्रीन पर दिखतीं तो उनके आगे हीरो भी फेल हो जाते। अगर आप ये सोच रहे हैं कि काजोल असल जिंदगी में सिमरन जैसी हैं तो बिल्कुल नहीं।

मां तनुजा ने काजोल को हमेशा अपने फैसले खुद लेने की सलाह ली। यही वजह है कि वह आज भी अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं। काजोल के परिवार में फिल्मों का माहौल था। यही वजह थी कि 16 साल की उम्र में वह एक्टिंग से जु़ड़ी। इस वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी।
5 अगस्त 1974 को जन्मीं काजोल और अजय देवगन को साथ देख लोगों को कहना था कि ये जोड़ी एक साल से ज्यादा अपनी शादी को नहीं बचा पाएगी। आज दोनों ने 20 साल से अधिक का समय एक साथ गुजार लिया है। फिलहाल काजोल के जन्मदिन के मौके पर चलिए देखते हैं उनके करियर के शुरुआती दिनों की मॅाडलिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications