शादी के बाद पति को ऐसे हनीमून पर ले गई थीं काजोल, 40 दिन गुजरने के बाद अजय देवगन को होने लगी थी घुटन

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस काजोल आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। काजोल के साथ ही अजय देवगन भी काफी चर्चाओं में रहते हैं। दोनों ही बॉलीवुड के पावर कपल कहलाते हैं। बता दें कि काजोल ने अजय देवगन के साथ 24 फरवरी 1999 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। एक है बेटी न्यासा तो वहीं एक है बेटा युग। काजोल के साथ ही काजोल की बेटी भी खास चर्चाओं में रहती है।
40 दिन के हनीमून पर गई थीं काजोल
काजोल और उनकी बेटी के वीडियो आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो काजोल का एक वीडियो जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल से उनके हनीमून को लेकर सवाल पूछा जाता है। एंकर कहते हैं कि- सुना है कि आप और अजय देवगन 2 महीने के लिए हनीमून पर गए थे। यह सुनने के बाद काजोल हंसने लगती हैं। काजोल कहती हैं कि उस समय हम लोग ग्रीस में थे। हमारे हनीमून के 40 दिन हो चुके थे।
अजय देवगन करने लगे थे घर जाने की जिद
काजोल कहती हैं कि उस समय अजय देवगन काफी पक गए थे। इसीलिए एक दिन वह सुबह उठकर बोलते हैं कि मुझे बुखार हो गया है। मैंने कहा अरे ऐसे कैसे बुखार हो गया मैं दवाई दे देती हूं। इसके बाद अजय कहते हैं कि मुझे बुखार हो गया है मेरी तबीयत खराब है यह सुनते है काजोल कहती हैं कि मैं क्या कर सकती हूं ?
इसपर अजय कहते हैं कि चलो घर चलते हैं। काजोल करती हैं कि हैं...घर वो भी सिर दर्द के लिए ? इसपर अजय कहते हैं कि हां घर चलते हैं। बोले मैं बहुत थक गया हूं और बहुत हो गया है। इस किस्से को याद कर काजोल की हंसी छूट जाती है। बता दें कि यूजर्स के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आए। एक यूजर ने कहा- खर्चा भी हो आ रहा होगा। तो वहीं दूसरे ने कहा-इतना लंबा हनीमून पर कौन जाता है।


Click it and Unblock the Notifications