काजोल से लेकर करीना कपूर तक, 2023 में वेब सीरीज में डेब्यू करने के लिए तैयार खड़े हैं ये 11 पॉपुलर स्टार्स

कोरोना काल के बाद जिस तरह से दर्शकों का फिल्मों के प्रति टेस्ट में बदलाव आया है, ठीक उसी तरह टीवी और फिल्मों के पॉपुलर स्टार का झुकाव भी डिजीटल ओटीटी प्लेटफार्म की तरफ बढ़ा है। इस साल फिल्मों के साथ-साथ कई स्टार्स ने ओटीटी प्लेटफार्म पर भी डेब्यू किया है। वहीं अगले साल ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने के लिए कई दिग्गज स्टार तैयार हैं। ओटीटी को दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि उन्हें एक ही जगह पर ग्लोबल कंटेंट बड़ी ही आसानी से देखने के लिए मिल जा रहा है। अगले साल काजोल, शाहिद कपूर से लेकर करीना कपूर तक कई फ्रेश कंटेंट के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं।
आइए आपको बताते हैं 2023 में कौन से स्टार्स ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं :

सिद्धार्थ मल्होत्रा :
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का अगला हिस्सा सिद्धार्थ मल्होत्रा बनने वाले हैं। सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी के बाद अब कॉप यूनिवर्स की अगली वेब सीरिज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में रोहित शेट्टी सिद्धार्थ मल्होत्रा को लॉन्च करने वाले हैं। इस वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं।

शाहिद कपूर :
'फैमिली मैन' फेम निर्देशक राज और डीके अपनी अगली वेब सीरिज 'फर्जी' के साथ फिर से वापस लौट रहे हैं। इस वेब सीरीज में मुख्य किरदार शाहिद कपूर निभाएंगे। 'फर्जी' एक डार्क ह्यूमर है, जिसमें क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर, स्कैम और करप्शन होगा और शाहिद नकली रुपयों की गुत्थी को सुलझाते नजर आएंगे।

काजोल :
अगले साल काजोल अपनी अमेरिकन कोर्टरूम ड्रामा 'द गुड वाइफ' से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। इस वेब सीरिज में काजोल सुपर्ण वर्मा हेल्मर का लीड रोल निभाने वाली हैं। इस वेब सीरिज में काजोल के साथ-साथ कई और जाने-माने चेहरे भी नजर आने वाले हैं।

अनन्या पांडे :
साल 2022 की शुरुआत में अनन्या पांडे की फिल्म 'गहराईयां' सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब अगले साल अनन्या पांडे वेब सीरीज पर डेब्यू करने वाली हैं। अगले साल अनन्या पांडे की वेब सीरिज 'कॉल मी बे' में एक फैशनिस्टा का किरदार निभाने वाली हैं।

उर्मिला मातोंडकर :
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से गायब रही उर्मिला मातोंडकर वेब सीरिज एक बार फिर से वापस लौट रही हैं। अगले साल उर्मिला मातोंडकर वेब सीरीज 'तिवारी' से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। इस थ्रिलर वेब सीरीज में उर्मिला मातोंडकर एक छोटे शहर में रहने वाली मां-बेटी की कहानी को बताने वाली हैं।

सोनाक्षी सिन्हा :
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अगले साल वेब सीरीज 'दहाड़' के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। इस वेब सीरिज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ गुलशन देव्याह, सोहम शाह, विजय वर्मा रफ एंड टफ कॉप के किरदार में नजर आने वाले हैं।

आदित्य रॉय कपूर :
फिल्म 'आशिकी 2' फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर अगले साल ओटीटी पर अपनी थ्रिलर वेब सीरीज 'द नाईट मैनेजर' के साथ डेब्यू करने वाले हैं। यह सीरीज टॉम हिडलस्टन की वेब सीरीज का हिंदी रीमेक होगी। इस वेब सीरिज में शोभिता धूलिपाला और अनिल कपूर प्रमुख किरदारों में नजर आने वाले हैं।

करीना कपूर :
सैफ अली खान के बाद अब करीना कपूर भी ओटीटी प्लेटफार्म पर वेब सीरीज में डेब्यू करने जा रही हैं। सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में करीना कपूर नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरिज में करीना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी नजर आने वाले हैं।

वरुण धवन :
राज और डीके द्वारा निर्देशित रुसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित 'सिटाडल इंडिया' से वरुण धवन वेब सीरीज में डेब्यू करने वाले हैं। एक्शन से भरपूर इस जासूसी थ्रिलर में वरुण धवन के साथ समांथा रुथ प्रभु जासूस का किरदार निभाते नजर आएंगे।

सारा अली खान :
सारा अली खान अगले साल ओटीटी पर वेब सीरीज के साथ डेब्यू करने वाली हैं। सारा 'ऐ मेरे वतन' से ओटीटी पर डेब्यू करेंगी जिसका निर्माण करण जौहर करने वाले हैं। इस वेब सीरिज में सारा 1942 की एक स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाएंगी।

भुवन बाम :
सोशल मीडिया सेंसेशन भुवन बाम अगले साल ओटीटी पर अपने वेब सीरीज 'ताजा खबर' के साथ डेब्यू करने वाले हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस वेब सीरिज में महेश मांजरेकर, श्रिया पिलगांवकर, शिल्पा शुक्ला समेत कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











