माइनस 27 डिग्री में डायरेक्टर की डिमांड पर काजोल को करना पड़ा ऐसा काम, खराब हुई हसीना की हालत

kajol

काजोल हिंदी सिनेमा की एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उन्होंने काफी हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं काजोल ने आमिर खान के साथ में फिल्म 'फना' में काम किया। जिसे अब 17 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन फिल्म के 17 साल पूरे होने के मौके पर काजोल ने एक शेयर करते हुए ऐसी बात इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की बधाई जिसे सुन हर कोई हैरान हो रहा है।

माइनस 27 डिग्री में जम गया था झील का पानी

काजोल ने खुलासा करते हुए इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग के बारे में बताया और कहा कि माइनस 27 डिग्री पर इसकी शूटिंग हुई थी। वहां पर झील का पानी पूरी तरीके से जम चुका था और कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। जहां पर सिर्फ शिफॉन का सलवार सूट पहन रखा था। काजोल के इस पोस्ट को लेकर हर कोई काफी ज्यादा हैरानी जता रहा है।

फ़ना फ़िल्म को हुए 17 साल

आमिर खान और काजोल स्टारर फिल्म 'फना' बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचा चुकी है और आपको बता दें कि इस का कलेक्शन भी काफी जबरदस्त रहा। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। 17 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर काजोल ने सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त और एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में काजोल ने इस बात का भी खुलासा किया कि जूनी का किरदार उनके लिए बहुत ही ज्यादा ही स्पेशल रहा।

माइनस 27 डिग्री टेम्परेचर में सिर्फ शिफॉन के सूट में किया शूट

इसी पोस्ट के दौरान काजोल ने इस बात का भी खुलासा किया कि शूटिंग का जब पहला दिन था तो हमने पोलैंड में शूट किया था। वहां पर टेंपरेचर माइनस 27 डिग्री था। जहां पर जील जम चुकी थी और मुझे शिफॉन का एक पतला सा सूट पहनकर शूट करना पड़ा। वहीं आमिर खान शूट करने के लिए लोकल मार्केट से एक मोटी सी जैकेट खरीद कर ले आए थे। इस गाने में मेरे चेहरे पर पूरी तरीके से कड़ाके की ठंड का असली दर्द नजर आया।

गाने को फिर से किया गया रि-शूट

इसी पोस्ट में काजोल ने आगे लिखा कि हैरानी तो तब हुई जब हम शूट करके वापस मुंबई लौट आए थे और बाद में पता चला कि हमें गाना रीशूट करना पड़ेगा। इसीलिए क्या आप उन महिलाओं को सलाम करेंगे जो सिर्फ बेहतरीन देखने के लिए ऐसे शूट कर सकती हैं। फिल्म 'फना' को 17 साल हो चुके हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म ने उन दिनों 100 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन इकट्ठा कर लिया था।

Read more about: kajol aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X