काजोल से उनके ही भाई ने रखी शर्मनाक शर्त और कहा- 'कपड़े उतारो', सामने ही मौजूद थे अजय देवगन फिर भी...

Kajol controversial scene: बॉलीवुड में ऐसे कई फैमिलीज हैं, जो कई दशकों से लोगों का एंटरटेनमेंट करती आ रही हैं। आज हम आपको एक ऐसी फैमिली के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके भाई बहन ने एक ऐसा रोल किया कि जिसे देखकर आज भी लोगों को हैरानी होती है। जी हां काजोल ने अपने ही भाई के साथ एक कॉन्ट्रोवर्शियल रोल किया था, जिसकी चर्चा आज भी होती है।

Kajol controversial scene

साल 1995 में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म 'गुंडाराज' में एक ऐसा सीन फिल्माया गया, जिसने उस वक्त भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस सीन में काजोल के सामने उनके ही कजिन मोहनिश बहल थे, जो फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे थे।

फिल्मी परिवार से आती हैं काजोल

काजोल का जन्म एक नामी फिल्मी परिवार में हुआ। उनकी मां तनुजा हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं, जबकि पिता शोमु मुखर्जी एक जाने-माने निर्माता और डायरेक्टर थे। दूसरी ओर, मोहनिश बहल भी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह दिग्गज एक्ट्रेस नूतन के बेटे हैं और फिल्मों में खासतौर पर निगेटिव किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं।

क्यों माना गया यह सीन बेहद सेंसिटिव

गुड्डू धनोआ की डायरेक्टेज इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे। कहानी के क्लाइमैक्स में मोहनिश बहल का किरदार अजय देवगन को कैद कर लेता है और काजोल के किरदार के पब्लिकली कपड़े उतारने की धमकी देता है। पर्दे पर यह सीन जितना इंपैक्टफुल था, उतना ही पर्सनली तौर पर कलाकारों के लिए मेंटली से कठिन भी था।

रिश्तों से ऊपर रखा प्रोफेशन

असल जिंदगी में काजोल और मोहनिश बहल का रिश्ता भाई-बहन जैसा है। दोनों कजिन हैं मोहनीश, काजोल की मौसी के बेटे हैं। जिसका मतलब है काजोल की मां और मोहनीश बहल की मां सगी बहने थीं। ऐसे में इस तरह के सीन को निभाना किसी भी कलाकार के लिए आसान नहीं होता। बावजूद इसके, दोनों ने अपने प्रोफेशन को अहमियत दी और कैमरे के सामने पूरी ईमानदारी से अपने किरदार निभाए। यही वजह है कि यह सीन आज भी लोगों को याद है।

करीब आए काजोल और अजय

'गुंडाराज' काजोल के करियर का शुरुआती दौर था। इसी फिल्म के दौरान काजोल और अजय देवगन के बीच दोस्ती गहरी हुई, जो आगे चलकर प्यार में बदली। कुछ सालों बाद, 1999 में दोनों ने शादी कर ली और बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में शामिल हो गए।

दोबारा साथ नहीं दिखे

एक दिलचस्प फैक्ट यह भी है कि 'गुंडाराज' ही वह इकलौती फिल्म रही, जिसमें काजोल, अजय देवगन और मोहनिश बहल तीनों एक साथ नजर आए। इसके बाद इन कलाकारों को किसी और फिल्म में साथ देखने का मौका नहीं मिला।

More from Filmibeat

Read more about: kajol mohnish bahl ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X