25 सालों से एक्ट्रेस कर रही हैं राज..खान सुपरस्टार की बेस्टफ्रेंड..शानदार
काजोल ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर।
बॉलीवुड सुपरस्टार एक्ट्रेस काजोल के लिए आज का दिन काफी खास है। आज काजोल को बॉलीवुड में 25 साल हो गए हैं और उन्हें हर तरफ से बेमिसाल 25 साल की बधाइयां मिल रही हैं। खुद काजोल ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक 25 साल पुरानी तस्वीर डालकर लोगों को वही चुलबुली काजोल की याद दिला दी है।

आज ही के दिन 1992 में उनकी डेब्यू फिल्म बेखूदी रिलीज़ हुई थी। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इसमें उनके अपोज़िट कमल सरदाना मुख्य भूमिका में थे।
सलमान-कैटरीना V/S शाहरुख-अनुष्का.. धमाकेदार टक्कर..और BLOCKBUSTER तैयार !
वहीं काजोल ने इंस्टाग्राम के साथ साथ ट्विटर पर भी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। काजोल ने ट्विटर पर अपनी एक पुरानी तस्वीर डाली जिसमें वह अपनी मां अभिनेत्री तनुजा और पिता निर्देशक-निर्माता शोमू मुखर्जी के साथ दिख रही हैं।
उन्होंने तस्वीर शेयर करते लिखा 25 साल पुराना समय..इतने समय तक इतना प्यार मिला..उसके लिए मैं खुशनसीब हूं। आज काजोल के इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर नज़र डालते हैं उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों पर..


Click it and Unblock the Notifications