Box Offce Record: काजोल की इस फ़िल्म में जमी थी 3 भाइयों की जोड़ी, हिल गया था बॉक्स ऑफिस

Box Offce Record: काजोल हिंदी सिनेमा की एक पॉप्युलर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन आज हम आपको एक्ट्रेस की साल 1998 में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसमें सलमान खान लीड किरदार में थे। यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी।
काजोल और सलमान खान की इस फिल्म में रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिली थी। अगर आप अभी तक इस फिल्म का नाम नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं प्यार किया तो डरना क्या की। इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 26 साल हो चुके हैं और इस मूवी में लव ट्रायंगल देखने को मिला था जो कि दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।
काजोल और सलमान खान की जोड़ी तो सुपरहिट साबित हुई थी और इसमें धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस के बड़े पापा और अरबाज खान बड़े भैया के तौर पर नजर आए। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि सलमान खान की इस फिल्म से खुद सलमान खान के अलावा अरबाज खान और सोहेल खान तीनों भाई जुड़े हुए थे।
हर कोई जानता है कि सलमान खान के भाई सोहेल खान पिछले 15 सालों से एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं और उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया था। उन्होंने इस फिल्म में बिना किसी फीस के काम किया था और यह हिट साबित हुई थी। सलीम खान के तीन बेटे सलमान, सोहेल और अरबाज खान तीनों ने ही इंडस्ट्री में बेहतरीन काम किया। हालांकि सोहेल खान और अरबाज का करियर फ्लॉप साबित हुआ तो सलमान खान सुपरहिट हो गए।


Click it and Unblock the Notifications














