दोस्त के साथ बोर्डिंग स्कूल से फरार हो गई थी ये हसीना? आज है टॉप की एक्ट्रेस, दी हैं कई हिट फिल्में

Actress ran away from School- आए दिन इंडस्ट्री में किसी ना किसी एक्टर या एक्ट्रेस का जन्मदिन होता है। आज एक ऐसी हसीना का बर्थडे है जो कि अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ साथ अपनी हंसी को लेकर भी जानी जाती है।
ऊपर जो तस्वीर नजर आ रही है वो उनके बचपन की तस्वीर है। अगर आप उनके फैन हैं तो पता चल ही गया होगा। अगर आप नहीं पहचान पाएं हैं तो थोड़ा और दिमाग पर जोर डालिए। ये एक्ट्रेस पूरी तरह से एक फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती है और उनकी मां भी एक शानदार अदाकारा थीं।
बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि काजोल है। आज काजोल अपना 51वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर उनका एक किस्सा चर्चा में है जोकि कुछ समय पहले उन्होने लल्लनटॉप को बताया था।
11 साल की उम्र में फ्रेंड के साथ बोर्डिंग स्कूल से भाग गईं थीं
काजोल ने इस किस्से को खुद साझा किया था। उन्होने बताया था कि कैसे वो अपनी एक फ्रेंड के साथ निकल गईं थीं। दरअसल काजोल ने बताया कि उनको पता चला था कि नानी की तबीयत खराब है। इसको लेकर उन्होने मां से बात की थी कि वो घर आकर नानी को देखना चाहती हैं। मां ने मना कर दिया क्योंकि स्कूल के एग्जाम आने वाले थे। ऐसे में उन्होने फैसला किया कि वो स्कूल से भाग जाएंगी और नानी से मिलेंगी। काजोल के साथ उनकी एक फ्रेंड भी जाने के लिए तैयार थी क्योंकि वो किसी कारण वहां से दुखी थी। काजोल और उनकी फ्रेंड भागकर उनके मामा के पास पहुंचे और उनसे कहा कि मां ने बस में बिठाने के लिए कहा है। अगली सुबह हम बस बैठे ही थे और चलने का इंतजार कर रहे थे कि हमारी नन आई और कान पकड़कर वहां ले गई।
काजोल ने कहा कि इसके बाद मां स्कूल आईं थीं और काफी डांट भी पड़ी थी। बता दें कि काजोल की मां मशहूर एक्ट्रेस तनुजा है। फिलहाल काजोल भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं लेकिन इस तरह के किस्से उनके फैंस को शायद पता होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
