Kajol- इन सुपरस्टार्स की फिल्में ठुकरा चुकीं हैं काजोल, नाम जानकर लगेगा जोरदार झटका, ब्लॉकबस्टर हैं सभी...

Kajol Refuse To Work With These Superstars- काजोल जब से करण जौहर के शो पर रानी मुखर्जी के साथ पहुंची हैं वो काफी चर्चा में है। बेशक वो काफी समय से किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं रही हैं लेकिन उनकी फिल्मों की लिस्ट बेहद दमदार है।
कुछ समय पहले वो एक वेब सीरीज में नजर आई थीं जहां उन्होने नो किसिंग पॉलिसी को तोड़ दिया था। काजोल ने अपने ऑन-स्क्रीन बॉयफ्रेंड एली खान और पति जिशु सेनगुप्ता को किस किया था।
यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और काजोल को लेकर कई बातें हुई थीं। इस वक्त हम काजोल को लेकर उन फिल्मों की बात करेंगे जिसको वो ठुकरा चुकी हैं। काजोल उन अदाकाराओं में से एक हैं जिन्होने कई सुपरस्टार्स के साथ काम करने के ऑफर्स ठुकरा दिए थे।
शाहरुख खान
फिल्म दिल तो पागल है तो आपको याद ही होगी। ये फिल्म पहले काजोल को ऑफर हुई थी और शाहरुख खान के साथ उनको रोमांस करना था। हालांकि काजोल ने किसी कारणवश ये फिल्म नहीं की थी। वैसे शाहरुख खान के साथ काजोल को कई फिल्मों में देखा जा चुका है। इनमें सबसे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे आती है।
आमिर खान
आमिर खान उन सितारों में से एक हैं जिनके साथ सभी हीरोइनें काम करना चाहती हैं। हालांकि काजोल ने आमिर खान के साथ 3 इडियट्स में काम करने से इंकार कर दिया था। इसके पहले काजोल को आमिर खान के साथ फिल्म फना में काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार भी वो सुपरस्टार्स हैं जो कि सामने आते हैं तो फैंस उनकी एक झलक के दीवाने हो जाते हैं। काजोल ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म मोहरा में काम करने से इंकार कर दिया था। सभी जानते हैं कि मोहरा एक सुपरहिट फिलम साबित हुई थी। इस फिल्म में फिर रवीना टंडन ने शानदार किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications