अजय देवगन के किसिंग सीन पर पत्नी काजोल का था ऐसा रिएक्शन, पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग
बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनकी काम करने को लेकर सख्त शर्ते हैं। जैसे सलमान खान और अजय देवगन ऐसे स्टार्स हैं जो ऑनस्क्रीन किस करने से परहेज करते हैं। लेकिन कुछ समय पहले अजय देवगन ने अपनी ये शर्त खुद की फिल्म शिवाय में तोड़ दी थी। शिवाय में न केवल अजय देवगन का किसिंग सीन था बल्कि बोल्ड सीन भी थे।
अजय देवगन की पत्नी काजोल का इस किसिंग सीन पर जवाब सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। काजोल कपिल शर्मा के शो में पहुंची जहां उन्होंने पति के किसिंग सीन पर लेकर मजेदार जवाब दिया। काजोल ने कहा कि अजय देवगन ने उन्हें इस सीन के बारे में बताया ही नहीं। काजोल कहती हैं कि मेरी परमीशन लेने से पहले अजय ने माफी मांग ली थी। वह ये भी कहती हैं कि अगर उन्हें पता होता तो वह अपनी दिलवाले वाली गन निकाल लेती।
अजय देवगन के किसिंग सीन को लेकर फिल्म शिवाय के दौरान काफी चर्चा हुई थी। क्योंकि अजय देवगन ने अपने लंबे करियर में कभी भी अपनी इस रूल को नहीं तोड़ा है। बता दें शिवाय फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अजय देवगन की ये फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसे बनाने में अजय ने काफी समय लगाया था। न इस फिल्म में अजय देवगन ने एक्टिंग की बल्कि उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications











