जब राजेश खन्ना की इस एक्ट्रेस को डायरेक्टर ने जड़ा था ज़ोरदार चांटा, मां ने किया कुछ ऐसा कि...

Tanuja Mukherjee Slapped By Director Kidar Sharma

Tanuja Mukherjee Slapped By Director Kidar Sharma: 70 के दशक में एक ऐसी अभिनेत्री थी जिसकी एक थप्पड़ ने पूरी जिंदगी बदल कर रख दी। इस बात का क्रेडिट भी एक डायरेक्टर और उनकी मां को जाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की मां तनुजा मुखर्जी की। उन्होंने हाथी मेरे साथी से लेकर दो चोर और एक जान है हम जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

एक वक्त हुआ करता था जब तनुजा मुखर्जी निर्देशकों की पहली पसंद हुआ करती थी और उन्होंने अपने करियर में काफी हिट फिल्मों में भी काम किया था। लेकिन उनको एक्टिंग अपने माता-पिता से विरासत में मिली। उनकी मां शोभना सामर्थ एक मशहूर एक्ट्रेस हुआ करती थी और पिता कुमारसेन सामर्थ एक फिल्ममेकर थे।

तनुजा मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत बचपन में ही कर ली थी और बताओ चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उन्होंने डेब्यू किया। लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ी होती गई वह पर्दे पर छा गई थी। बंगाली फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी खूब नाम कमाया। हिंदी फिल्म 'हमारी याद आएगी' से उनको काफी पसंद किया गया था।

हालांकि तनुजा मुखर्जी की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। लेकिन जब वह बंगाली फिल्मों में खुद को स्थापित कर चुकी थी तो उन्होंने लहरें रेट्रो के साथ इंटरव्यू में एक किस्सा सुनाया था। यह किस्सा उनकी फिल्म 'हमारी याद आएगी' फिल्म का है।

इसकी शूटिंग के दौरान तनुजा मुखर्जी को एक सीन में रोने का एक्ट करना था। लेकिन वह बार-बार इस सीन के बीच में हंस देती थी। डायरेक्टर किदार शर्मा के लाख समझाने के बावजूद भी वह सुनने को तैयार नहीं हो रही थी। लेकिन जब डायरेक्टर का सब्र का बांध टूटा तो उन्होंने एक्ट्रेस को एक झन्नाटेदार थप्पड़ मार दिया।

लेकिन जब तनुजा मुखर्जी इस शिकायत को लेकर अपनी मां के पास पहुंची तो उन्होंने भी एक्ट्रेस को जोरदार थप्पड़ मार दिया। इस दौरान शोभना ने भी अपनी बेटी को एक्टिंग का महत्व समझाया और इसे संजीदगी से लेने के लिए कहा। इस एक चांटे की वजह से एक्ट्रेस की पूरी जिंदगी बदल गई और बाद में उनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई।

Read more about: kajol tanuja mukherjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X