..................... Kajol’s Mother Tanuja once slapped Dharmendra for flirting on set after his first marriage, calls him Besharam! - Hindi Filmibeat

जब शादीशुदा धर्मेंद्र ने तनुजा के साथ कर दी ऐसी हरकत, भड़कीं एक्ट्रेस, सेट पर ही जड़ दिया तमाचा, कहा- बेशर्म..

kajol-mom-tanuja-once-slapped-dharmendra-for-flirting-on-set-after-his-first-marriage-calls-besharam

Tanuja once slapped Dharmendra for flirting: बॉलीवुड के दिग्गज और चहेते एक्टर धर्मेंद्र का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा है। अभिनेता पांच दशकों से अधिक समय से फिल्मों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और अभी भी फिल्मों में उनका सफर जारी है। लेकिन फिल्मों के अलावा वो अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं।

धर्मेंद्र ने 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर के साथ शादी कर ली थी। लेकिन उसके बाद भी उनके आशिक मिजाज के किस्से काफी चर्चित रहे। ऐसा ही किस्सा तब सामने आया, जब उस जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में से एक तनुजा ने फिल्मफेयर से बात करते हुए एक घटना की चर्चा की।

1965 में तनुजा और धर्मेंद्र साथ कर रहे थे फिल्म

तनुजा ने बताया कि यह घटना तब की है जब वो और धर्मेंद्र 1965 में फिल्म 'चांद और सूरज' की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा, "धर्मेंद्र तब शादीशुदा थे। एक दिन धरम और मैं शराब पी रहे थे और खूब बातचीत चल रही थी। उन्होंने मुझे अपनी पत्नी प्रकाश से भी मिलवाया। सनी (देओल) तब सिर्फ पांच साल के थे, जबकि उनकी बेटी लाली लगभग छह महीने की थी।"

गाल पर थप्पड़ मार जब कहा था, बेशर्म...

लेकिन एक दिन जब धर्मेंद्र ने सेट पर ही तनुजा के साथ हंसी हंसी में छेड़छाड़ शुरु कर दी तो एक्ट्रेस को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। तनुजा ने कहा, "एक दिन धर्मेंद्र ने मेरे साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की। मुझे शॉक लगा। मैंने उन्हें जोर का थप्पड़ मारा और कहा कि बेशरम, मैं तुम्हारी बीवी को जानती हूं और तुम्हारी इतनी हिम्मत हो गई कि मेरे साथ फ्लर्ट करो।"

तनुजा ने बताया कि धर्मेंद्र तुरंत ही उनसे माफी मांगने लगे और राखी बांधने को कहा। धर्मेंद्र ने उन्हें कहा, "तनु, मेरी मां, सॉरी बोलता हूं! कृपया मुझे अपना भाई बना लो.." इसके बाद तनुजा ने धर्मेंद्र की कलाई पर एक काला धागा बांध दिया था।

Read more about: dharmendra tanuja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X