..................... Kajol lost her memory during the shooting of Karan Johar film Kuch Kuch Hota Hai. - Hindi Filmibeat

जब एक हादसे के चलते शूटिंग सेट पर काजोल ने खो दी थी याददाश्त, करण जौहर ने बॉयफ्रेंड को घुमाया फ़ोन

Kajol

Kajol Lost Her Memory On Shooting Set: करण जौहर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'कुछ-कुछ होता है' को भी माना जाता है। बता दें कि इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान के अलावा रानी मुखर्जी ने लीड किरदार निभाया था। बता दें कि यह फिल्म काफी ज्यादा हिट साबित हुई थी। लेकिन एक सीन के दौरान काजोल अपनी याददाश्त खो गई थी। इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

करण जौहर ने इस पर बात करते हुए कहा था की फिल्म के गाने 'ये लड़का है दीवाना' की शूटिंग के वक्त मॉरीशस में सितारे मौजूद थे। इस दौरान काजोल को शाहरुख खान के साथ में एक साइकिल को चलते हुए शूट करना था। लेकिन इस दौरान काजोल का बैलेंस बिगड़ गया और वह मुंह के बाल गिर गई थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को चोट आई थी और वह बेहोश हो गई थी।

करण जौहर ने इसके आगे यह भी बताया कि जब काजोल को होश आया तो वह सिर्फ रोए जा रही थी। वह इतना ज्यादा पैनिक होने लग गई थी कि उन्हें मेमोरी लॉस की दिक्कत होने लग गई थी। वह किसी भी इंसान को पहचानने में असक्षम हो रही थी। उन्हें सिर्फ अपने उस वक्त के बॉयफ्रेंड अजय देवगन ही याद थे। इसीलिए करण जौहर ने सीधा अजय देवगन को फोन लगाया।

करण जौहर ने इस किस्से को आगे बताते हुए इस बात का खुलासा किया कि जब काजोल ने अजय देवगन से बात की तो उन्हें सुकून मिला और वह नॉर्मल हो गई थी। लेकिन जब अजय से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि काजोल से उन्होंने कहा था कि "मैंने उसे कहा सब भूल जा, अभी तुझे कुछ भी याद नहीं है और सब उल्टा हो रहा है।" इसके बाद सेट पर सब लोग हंसने लगे और काजोल भी ठीक होकर शूटिंग पर वापस आ गई।

Read more about: kajol rani mukerji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X