काजोल ने अपनी बहन तनीषा की कर दी बुरी तरह बेइज्जती फिर खड़ा किया ये तमाशा, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, VIDEO

काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं काजोल अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। काजोल अब भले ही फिल्मों में ज्यादा नजर ना आती हों, लेकिन काजोल के वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर छाए रहते हैं। कभी काजोल अपनी बेटी के बारे में बात करती नजर आती हैं तो कभी काजोल के अटपटे वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। वहीं हाल ही में काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल अपनी ही बहन से बुरी तरह झगड़ती नजर आ रही हैं।
काजोल के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है नीली साड़ी पहने काजोल अपनी ही बहन तनीषा मुखर्जी से बुरी तरह झगड़ती नजर आ रही है। काजोल तनीषा पर किसी बात पर चिल्ला देता हैं वहीं तनीषा भी मुंह बंद करके काजोल की बातें नहीं सुनतीं। तनीषा भी तिलमिला जाती हैं और काजोल को Shut UP कह देती हैं। दोनों की लड़ाई बढ़ने लगती है, लेकिन जैसे ही काजोल और तनीषा की मां तनुजा पैपराजी को देखती हैं वह सन्न रह जाती हैं।
वह काजोल और तनीषा को इशशशशश...! करके इशारे करते हैं। मां के इशारे समझ तनीषा और काजोल कैमरे को देखती हैं और हंसना शुरू कर देती हैं। वह यह दिखना की कोशिश करती हैं कि दोनों की बीच सब ठीक है, लेकिन कैमरे में कैद हुई इस वार्तालाप को सुन अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच जमकर खटपट चल रही है।
बता दें कि इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लो कैट फाइट शुरू। तो वहीं दूसरे ने लिखा- इंडस्ट्री में सब कुछ फेक ही है। वहीं इस वीडियो को देख काजोल के एक फैन ने लिखा ये कोई फाइट नहीं है बल्कि बहनों का प्यार है।


Click it and Unblock the Notifications











