न शाहरूख, न सलमान के साथ.. यूं ही सुपर 'हॉट' लगती हैं ये एक्ट्रेस
काजोल एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड के हर कॉन्सेप्ट को बदल डाला। उन्होंने हर वो कुछ कर दिखाया जिसे पहले बॉलीवुड में कम ध्यान दिया जाता था।
पहले कहा जाता है कि बॉलीवुड में सांवली एक्ट्रेसेस ज्यादा नहीं चल पाती लेकिन बेहद सिंपल लुक और सांवली सुरत की काजोल ने दूसरी फिल्म से हीं दिखा दिया कि वो क्या हैं और बाजीगर सुपरहिट साबित हुई।
इसी के साथ धीरे-धीरे काजोल और शाहरूख की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फेवरिट जोड़ी बन गई। काजोल ने अपने करियर की बुलंदी पर सिर्फ 25 साल की उम्र में शादी की।शादी की भी तो अजय देवगन से जो काजोल के ठीक उलट हैं।
[सुपरस्टार एक्ट्रेस.. ऐसी बदली शक्ल, फैंस भी हैरान रह गए!]
बॉलीवुड में कॉन्सेप्ट था कि शादी के बाद एक्ट्रेसेस नहीं चलती और काजोल ने इसे भी खत्म किया। उन्होंने शादी के बाद भी कभी खुशी कभी गम, फना, माई नेम इज खान, और दिलवाले जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। समय के साथ काजोल बदलती गईं और धीरे-धीरे वो इतना बदल गई कि पहले और अब की काजोल में जमीन आसमान का अंतर है।
आप ज्यादातर काजोल का ट्रेडिशनल अवतार में देखते होंगे लेकिन हम आज लेकर आए उनकी कुछ हॉट तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications


