..................... Kajol had huge crush on Akshay Kumar before her marriage with Ajay Devgn, reveals her best friend Karan Johar। अजय देवगन से शादी से पहले इस सुपरस्टार पर फिदा थीं काजोल, बेस्ट फ्रेंड करण जौहर ने किया खुलासा - Hindi Filmibeat

अजय देवगन से शादी से पहले इस सुपरस्टार पर फिदा थीं काजोल, करण जौहर ने किया खुलासा

Kajol Karan Johar

काजोल ने अपने करियर की उंचाई पर अजय देवगन से शादी रचाई थी। महज 24 साल की उम्र में उन्होंने सुपरस्टार रहते हुए घर बसाने का फैसला किया था। इसके पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। उनकी फिल्म 'सलाम वेंकी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और अभिनेत्री इसके प्रमोशन में भी जुटी हुई हैं।

इसी सिलसिले में पिछले दिनों काजोल 'झलक दिखला जा' के सेट पर पहुंची थी। 'झलक दिखला जा' के जज काजोल के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर हैं, तो जाहिर है इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ मस्ती की बल्कि एक दूसरी की पोल खोल भी कर डाली। करण जौहर, काजोल की जिंदगी का एक बड़ा राज सबके सामने लेकर आए।

करण जौहर ने इस दौरान बताया कि अजय देवगन से शादी करने से पहले काजोल का सेलिब्रिटी क्रश कौन था और नाम सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

बचपन की दोस्त हैं काजोल

बचपन की दोस्त हैं काजोल

काजोल और करण जौहर दशकों से एक दूसरे के दोस्त हैं। तब करण जौहर ने फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा था लेकिन उनकी दोस्ती काजोल से थी। ऐसे में शो के होस्ट मनीष पॉल ने करण जौहर से काजोल के बारे में कई सवाल पूछे जिसका करण जौहर ने जवाब दिया।

किसके लिए धड़कता था काजोल का दिल

किसके लिए धड़कता था काजोल का दिल

मनीष पॉल ने जब करण जौहर से पूछा कि वो किसी एक ऐसे लड़के का नाम बताएं जिसके लिए काजोल का दिल धड़कता था? तो करण जौहर ने बताया कि काजोल का अक्षय कुमार पर बड़ा क्रश था। काजोल को तब अक्षय कुमार बेहद पसंद आते थे।

सुनाया मजेदार किस्सा

सुनाया मजेदार किस्सा

करण जौहर ने इससे जुड़ी एक मजेदार घटना का जिक्र भी किया। करण जौहर ने बताया कि, 'हिना' फिल्म के प्रीमियर के दौरान काजोल और करण जौहर मिले थे और तभी काजोल का अक्षय कुमार पर बड़ा क्रश था। काजोल प्रीमियर के दौरान अक्षय कुमार को ढूंढ रही थीं। करण जौहर ने बताया कि, उन्हें अक्षय कुमार तो नहीं मिले लेकिन वो दोनों हमेशा के लिए बेस्ट फ्रेंड बन गए।

1999 में रचाई शादी

1999 में रचाई शादी

कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद काजोल ने 24 फरवरी 1999 को अजय देवगन से शादी रचाई। दोनों 19 वर्षीय बेटी न्यासा और 12 साल के बेटे युग के माता-पिता हैं। अजय देवगन और काजोल पिछले 3 दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं और सबके चहेते बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X