ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए काजोल ने दी एडवाइज, बोली- कभी अलविदा...

Kajol aishwarya rai abhishek bachchan

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड का मशहूर कपल कहा जाता है। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं और आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से दोनों के अलगाव की खबरें सामने आ रही है। हालांकि दोनों की तरफ से ही कोई आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है। लेकिन एक बार बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल ने दोनों को शादी बचाने के लिए सलाह दे डाली थी।

हमेशा से काजोल को उनके मजाकिया अंदाज के लिए पसंद किया जाता है। जब भी वह कहीं जाती है तो अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से हर किसी का दिल जीत लेती है। करण शो के चैट शो कॉफी विद करण में वह पहुंची थी और यहां पर रैपिड फायर राउंड के दौरान उनसे कई सारे सवाल किए गए थे।

इस पुराने एपिसोड में करण जौहर के शो पर काजोल के अलावा शाहरुख खान और रानी मुखर्जी भी बतौर गेस्ट आए थे। इस दौरान तीनों से सवाल किया गया था कि अभिषेक और ऐश्वर्या को शादी के लिए आप क्या सलाह देना चाहेंगे। तब काजोल ने जवाब देते हुए कहा था कि कभी अलविदा ना कहना फिल्म को मत देखना।

काजोल की बात को सुनते ही शाहरुख खान और करण जौहर दोनों ही हंसने लग जाते हैं। बाद में यह सवाल शाहरुख खान से पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि अपनी शादी को मिस्टर और मिसेज बच्चन जैसी सफल बनाओ। काजोल का अब यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पिछले कुछ वक्त से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के बीच में लगातार मतभेद की खबरें सामने आ रही है। बताया यह भी जा रहा है की एक्ट्रेस ने ससुराल छोड़कर मायके में रहना शुरू कर दिया है। हालांकि बाद में यह खबरें सिर्फ अफवाह साबित हुई। बाद में उन्होंने अपना बर्थडे भी अपनी मां के यहां पर बनाया और एक भी तस्वीर अभिषेक के साथ में उनकी नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X