काजोल के इस हीरो की पल भर में ज़िंदगी हुई तहस-नहस, मां-बहन को पिता ने मारी गोली और फिर खुद भी...

Kamal Sadanah Tragic Life Story: काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि 90 के दशक में उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। साल 1990 में उन्होंने फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म से इंडस्ट्री में कम बैक कर चुकी है। लेकिन डेब्यू फिल्म में काजोल के अपोजिट कमल सदाना थे। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई।
लेकिन इसके बावजूद भी काजोल को इस फिल्म के बाद ऑफर मिलने लग गए थे और कमल का करियर उतना ज्यादा चल नहीं पाया। कमल को कुछ ही फिल्मों में काम करने का मौका मिला। बाद में दिव्या भारती के साथ उन्होंने रंग फिल्म में काम किया और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। लेकिन एक बार फिर से फ्लॉप फिल्मों से परेशान होकर एक्टर ने बॉलीवुड ही छोड़ दिया।
कमल को लगा कि वह फिल्मी करियर को थोड़ा और वक्त दें और इससे उन्हें सक्सेस मिल सकती है। हालांकि उनके जीवन में एक ऐसी घटना घट गई जिसके चलते वह पूरी तरह टूट चुके थे। इसी के चलते वह फिल्मों में काम करने के बावजूद भी इस सदमे से निकल नहीं पा रहे थे। कमल के 20वें जन्मदिन पर एक ऐसी घटना हुई जिसके बारे में सुनकर हर किसी का दिल दहल जाता है।
कमल का जन्मदिन 21 अक्टूबर को आता है और साल 1990 में कुछ ऐसा हुआ कि वह इससे उबर नहीं पाए। अपने जन्मदिन के दिन एक्टर घर पर ही थे। सुबह का समय था और वह अपने कमरे में थे और अचानक उन्हें दूसरे कमरे से गलियां चलने की आवाज सुनाई देती है। जैसे ही एक्टर कमरे में दौड़कर जाते हैं वैसे ही उनकी मां और बहन जमीन पर खून से लटपट पड़ी हुई नजर आती हैं।
बाद में कमल देखते हैं तो नजर आता है कि उनके पिता हाथ में बंदूक लेकर खड़े रहते हैं। बेटे को देखते ही एक्टर के पिता ने उन पर भी गोली चलाई और यह गोली उनके कान से छूकर निकल गई। जिसके चलते कमल बेहोश हो गए थे। बाद में कमल के पिता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि कमल सदाना के पिता ब्रिज सदन ने ऐसा क्यों किया इस बात का कभी पता नहीं चल पाया। इसी के चलते एक्टर बहुत गहरे सदमे में चले गए और इससे उबर नहीं पा रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications