#ViralPics: सारे कपड़े उठाए और चल पड़ी काजोल...हंसना है तो हंसते रहिए

काजोल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, एक अवार्ड शो से। कारण इतना मज़ेदार है कि आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

बेफिक्री किसी कहते हैं, ये काजोल से सीखिए। और खुद पर हंसना हो तो कैसे बिना किसी परवाह के हंसा जाता है थोड़ा सा वो भी सीख लीजिए।

काजोल चाहे कितनी भी ग्लैमरस दीवा बनने की कोशिश करें लेकिन रहेंगी वो हमेशा राहुल की झल्ली वाली अंजली ही। और उनका ये अंदाज़ दिखा फिल्मफेयर के अवार्ड नाइट पर।

Kajol hilarious filmfare dress

हुआ यूं कि काजोल ने बेहतरीन सा गाउन पहना लेकिन उस गाउन ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। कभी यहां फंस रहा था, कभी वहां फंस रहा था।

काजोल ने पूरी कोशिश की, कि वो इस 10 इंच के थान को संभाल ले जो उनके पीछे ज़मीन पर पोंछा लगाते चल रहा था लेकिन उनकी हाई हील उन्हें ऐसा करने से रोक रही थी।

थोड़ी देर तक तो काजोल ने कोशिश की लेकिन फिर सब भाड़ में जाएं। उन्होंने सारा कपड़ा उठाया और चल दीं। जिसे तस्वीर खींचनी हो ले ले। लेकिन काजोल की इस बेबाकी के हम तो दीवाने हो गए।

वैसे काजोल की ये ड्रेस किसने डिज़ाइन की थी पता नहीं। लेकिन ज़्यादातर वो मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन पहनती हैं और सच मानिए तो मनीष ने ही काजोल की पूरी कायापलट की है। वरना तो माहौल और नज़ारा कुछ और ही था। पुरानी काजोल याद हैं?

काजोल का स्टाइल - तब और अब
एक ज़माना था जब काजोल अपनी फिल्मों के स्टाइल के लिए सबसे बेकार अवार्ड पाने की हकदार थीं!

ऐसा था लुक
अगर काजोल की पुरानी फिल्मों को उठाकर देख लीजिए तो उन्हें देखकर आप डर जाएंगे।

जुड़ी आईब्रो
उस दौरान काजोल अपने Unibrow यानि कि भौंहों के बीच कोई गैप नहीं होने की स्टाईल के लिए जानी जाती थीं

तब और अब
वक्त के साथ काजोल स्टाइल दीवा बन चुकी हैं और इसमें केवल मनीष मल्होत्रा का हाथ है।

बाज़ीगर
बाज़ीगर के एक गाने में शाहरूख काजोल

जाती हूं मैं
इस गाने में कुछ भी सही नहीं था, ना मेकअप, ना कपड़े और ना ही हेयरस्टाइल!

इश्क
ज़रा जुही चावला से नज़र हटाकर एक बार काजोल के पीले ग्लेज़ टॉप पर भी नज़र डाल लीजिए, साथ में गोल्ड ईयर रिंग!

फोटोशूट
एक पुराने फोटोशूट के दौरान काजोल

DDLJ
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में मनीष मल्होत्रा ने काजोल को स्टाइल करना शुरू किया था।

कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है में मनीष ने काजोल को बिल्कुल तगड़ा मेकओवर दिया था।

Oops
हालांकि फिर भी फिल्म में कहीं कहीं मनीष भी चूक गए थे!

दो अलग लुक
फिल्म में मनीष ने काजोल को दो बिल्कुल अलग लुक दिए थे।

कभी खुशी कभी गम में तो मनीष मल्होत्रा ने कमाल ही कर दिया था।

इस फिल्म में काजोल हर लुक में बेहद खूबसूरत लगी थीं।

शाहरूख के साथ परफेक्ट
मनीष लगातार काजोल को उनकी फिल्मों के लिए स्टाइल करते आए हैं।

फिल्मफेयर शूट
ये फिल्मफेयर शूट भी उन्होंने ही स्टाइल किया था और काजोल गज़ब ढा रही थीं।

माई नेम इज़ खान
माई नेम इज़ खान में मनीष ने काजोल को कई लुक दिए और वो सबमें परफेक्ट लग रही थीं।

सालों का साथ
मनीष और काजोल हमेशा गहरे दोस्त रहे हैं और काजोल को हर फिल्म में वो ही स्टाइल करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X