काजोल को नहीं थी फिल्मों में ज़रा भी दिलचस्पी, स्कूल की छुट्टियों में करती थी ये काम, एक फोटो से बदली तक़दीर

काजोल बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उनका बेबाक अंदाज भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. उन्होंने अपने पूरे करियर में काफी सारी हिट फिल्में दी है जिसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, बाजीगर और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्में भी शुमार है. बता दें कि काजोल एक स्टारकिड हैं. उनकी मां तनुजा दिग्गज अभिनेत्री और पिता शोमू मुखर्जी एक बड़े डायरेक्टर हुआ करते थे. लेकिन काजल को कभी भी हीरोइन बनने का शौक नहीं था और ना ही वह ज्यादा पढ़ाई लिखाई करना पसंद करती थी.
काजोल को नहीं था हीरोइन बनने का शौक
दरअसल आपको बता दें कि काजोल पंचगनी के एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल में पढ़ा करती थी. लेकिन पढ़ाई में भी उनका कुछ खास मन नहीं लगता था. एक्ट्रेस की मां तनुजा चाहती थी कि वह अपनी बेटी को अपनी ही तरह हीरोइन बनाएं. लेकिन इसमें भी काजोल की कोई दिलचस्पी नहीं थी. काजोल को ऐसा लगता था कि फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेस इसको बहुत ज्यादा काम करना होता है और ज्यादा काम या फिर मेहनत करना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं था.
एक फोटो ने काजोल की बदली तकदीर
तनुजा को काजोल का ऐसा बर्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. उन्होंने काजोल की मर्जी के खिलाफ जाकर उन्हें लांच करने का सोचा. लेकिन कुछ कारणों की वजह से वह फिल्म रुक गई थी. इस बात को जान काजोल भी काफी खुश हो गई. लेकिन जब एक बार स्कूल ब्रेक के दौरान काजोल घर वापस आए तो एक करीबी दोस्त के साथ वह फोटो शूट करवाने के लिए गई थी. मेकअप आर्टिस्ट ने काजल को देखने के बाद में उनका भी मेकअप कर दिया.
छुट्टियां काटने के लिए काजोल ने फिल्म के लिए भरी हामी
मेकअप करवाने के बाद में काजोल ने भी फोटोशूट करवा लिया. उसे वक्त उनका फोटोशूट गौतम राज अध्यक्ष कर रहे थे. जो कि उन दिनों फिल्म 'बेखुदी' के स्क्रीनप्ले में भी काम किया करते थे. उन्हें काजोल की तस्वीरें काफी पसंद आई और उन्होंने एक फोटो लेकर सीधा 'बेखुदी' के डायरेक्टर राहुल रवैल को दे दिया. राहुल को भी काजोल की तस्वीर काफी पसंद आई. वह तनुजा के घर पहुंच गए और काजोल को इन सब में कोई भी दिलचस्पी नहीं थी. लेकिन उन्होंने अपनी स्कूल की छुट्टियों को काटने के लिए फिल्म के लिए हां कर दी.
काजोल की पहली ही फिल्म हुई फ्लॉप
जिसके बाद में फिल्म 'बेखुदी' के मुहूर्त के लिए काजोल पहुंची और सेट पर बड़ी-बड़ी हस्तियों को देखा. जैसे ही उनका पहला शॉट हुआ, वह गिर पड़ी थी. काजोल ने अपनी इस हालत को लेकर शर्मिंदगी भी महसूस की. लेकिन डायरेक्टर ने इसे शगुन बताया और काजोल ने इसके बाद में इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली थी. हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी. काजोल की एक्टिंग इस फिल्म में काफी ज्यादा अच्छी बताई गई और उसी के अगले साल उन्होंने बाजीगर फिल्म में काम किया. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई.


Click it and Unblock the Notifications