Birthday: सांवले रंग को लेकर काजोल को सुनने पर थे ताने, बोल्ड लुक से कर थी बोलती बंद- Rare तस्वीरें
5 अगस्त को काजोल अपना 47 बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। काजोल ने इस इंडस्ट्री में कई साल तक राज किया है और आज भी वह इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। आइए बर्थडे के मौके पर आपको काजोल के यादों के पिटारे से उनकी अनदेखी और पुरानी तस्वीरें दिखाते हैं। काजोल का पुराना बोल्ड फोटोशूट से अब तक की जर्नी जानते हैं।
तनुजा और शोमू मुखर्जी की बेटी काजोल को फिल्मी करियर विरासत में मिला। मां इंडस्ट्री का पहले से ही मशहूर नाम थीं, इसीलिए काजोल को डेब्यू करने में इतनी परेशानी तो नहीं ही हुई होगी। लेकिन काजोल ने कमाल ये किया कि उन्होंने अपने परिवार में सबसे ज्यादा नाम कमाया, लोगों की कई धारणाएं तोड़ी और बैक टू बैक हिट फिल्मों का सिलसिला देती गईं।

साल 1992 में बेखुदी फिल्म से डेब्यू करने वाली काजोल ने स्कूल के दौरान ही पहली फिल्म साइन कर ली थी। यही वजह है कि करियर की चलते उन्होंने पढ़ाई को अलविदा कह दिया। काजोल का ढंका बजा फिल्म बाजीगर से। शाहरुख खान के अपोसिट पहली बार साल 1993 में बाजीगर में काजोल ने काम किया।
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और शाहरुख खान से लेकर काजोल के करियर के लिए ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई। इसके बाद ये दिल लगी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता, गुप्त, दुश्मन, समेत हिट फिल्मों का सिलसिला कायम रहा।

काजोल ने करवाए हॉट फोटोशूट
फिल्मी करियर के साथ साथ मैगजीन से लेकर विज्ञापनों में भी काजोल की खूब चर्चा रही। काजोल ने मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट भी करवाए।

सांवेल रंग की वजह से सुनने पड़े थे काजोल को ताने
काजोल उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जिन्हें सांवला होने की वजह से खूब ताने भी सुनने को मिलते थे। लेकिन उन्होंने लोगों की ये धारणा को तोड़ा और इंडस्ट्री में जगह हासिल की।

काजोल का बोल्ड लुक
आज अगर काजोल का लुक देखें तो वह आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं। काजोल का बोल्ड लुक आज भी कायम है। आखिरी बार काजोल ने जबरदस्त परफॉर्मेंस ओटोटी पर रिलीज हुई त्रिभंगा में दी।

अजय देवगन काजोल की लव स्टोरी
फिल्म 'हलचल' के सेट पर अजय देवगन और काजोल की पहली बार मुलाकात हुई थी। पहली बार अजय को देखने के बाद काजोल ने उनकी बुराई की थी। दोनों उस दौरान किसी ओर को डेट कर रहे थे। काजोल तो अजय देवगन से अफेयर को लेकर सलाह भी लेती थी। लेकिन धीरे धीरे ये मुलाकातें प्यार में बदलती गईं।

अजय देवगन और काजोल की शादी
4 साल तक डेट करने के बाद अचानक दोनों ने शादी का प्लान बनाया। कहा जाता है कि काजोल और अजय देवगन ने बहुत सी सिंपल तरीके से 24 फरवरी 1999 को शादी रचाई थी।

काजोल का परिवार
काजोल और अजय देवगन का 22 सालों से भी लंबा का साथ रहा है। दोनों के दो बच्चे हैं न्यासा और युग। न्यासा सिंगापुर से अपनी पढ़ाई कर रही हैं और युग स्कूल में हैं।

काजोल आज भी इतनी स्टनिंग लगती हैं
काजोल 47 की उम्र में भी इतनी स्टनिंग लगती हैं। वह भी दूसरे स्टार्स की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और लेटेस्ट फोटोशूट से लेकर परिवार से जुड़ी तस्वीरों को शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications