..................... Throwback- जब काजोल ने अजय देवगन को दी थी तलाक की धमकी? इस हसीना से जुड़ने लगा था नाम! Kajol Birthday: When Actress Threatened To Leave Husband After Ajay Devgn Affair With Kangana Ranaut - Hindi Filmibeat

Throwback- जब काजोल ने अजय देवगन को दी थी तलाक की धमकी? इस हसीना से जुड़ने लगा था नाम!

ajay devgan kajol kangana ranaut

Kajol Birthday- अजय देवगन और काजोल को लेकर कहा जाता है कि ये बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक हैं। इसका कारण ये भी है कि शादी के इतनों के बाद भी दोनों साथ हैं। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि दोनों के बीच काफी विवाद हुए थे।

ऐसा कहा जाता है कि उस दौरान काजोल ने अजय देवगन को तलाक तक देने की बात कह डाली थी। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो काजोल इसलिए परेशान थीं कि अजय देवगन का नाम एक एक्ट्रेस से जुड़ रहा था।

ये वक्त वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई की शूटिंग का था जब अजय देवगन और कंगना रनौत के बीच नजदीकियां बढ़ गईं थीं। उसी वक्त अजय और काजोल के बच्चे- नीसा और युग- का जन्म हुआ था।

तलाक की धमकी

कहा जाता है कि काजोल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबर से काफी दुखी थीँ। इन दोनों के बीच चीजें लगातार खराब हो रहीं थीं और इसी दौरान उन्होने ये धमकी दे डाली थी। कहा जाता है कि काजोल ने अपने बच्चों के साथ घर छोड़ने की धमकी दी। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान अजय ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर बात की थी। News18 की रिपोर्ट के अनुसार अजय ने कहा था, 'मैं यह नहीं कहता कि विवाहेतर संबंध नहीं होते हैं, लेकिन कभी-कभी मीडिया दो लोगों को एक साथ देखने का गलत मतलब निकालता है। मैं कभी किसी को अपना नाम किसी के साथ जोड़ने की इजाजत नहीं देता। मुझे अपना काम पसंद है और मैं सीधे घर आता हूं।''

नहीं टूटा रिश्ता

अजय देवगन और काजोल की शादी को अब 25 साल हो गए हैं और दोनों काफी खुश हैँ। आज अभिनेत्री काजोल का जन्मदिन है और इस मौके पर लोग लगातार उनको बधाइयां दे रहे हैँ। काजोल लगातार काम कर रही हैं और अजय देवगन भी इस वक्त अपनी फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।

Read more about: ajay devgan kajol kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X