..................... Kajol 47th Birthday special - fun incidents from her life | काजोल का 47वां जन्मदिन - पढ़िए उनकी ज़िंदगी के बेहद मज़ेदार किस्से - Hindi Filmibeat

काजोल के ढेरों मज़ेदार किस्से: अक्षय पर क्रश, शाहरूख से पहला झगड़ा, रेखा के साथ बोल्ड फोटोशूट...

काजोल, 5 अगस्त को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जहां एक तरफ फैन्स उन्हें बधाईयां दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ ने यादों का पिटारा खोल दिया है। क्योंकि काजोल एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो बेहद मज़ेदार हैं। और उनकी इन्हीं मज़ेदार बातों से उनका पूरा करियर भरा पड़ा है। अपने करियर में काजोल ने काफी गिने चुने दोस्त बनाए हैं।

लेकिन काजोल के ये दोस्त और कभी कभी काजोल खुद उनके बारे में मज़ेदार चीज़ें शेयर करती रहती हैं। इन्हीं इंटरव्यू के हिस्से हम आपके लिए काजोल के जन्मदिन के मौके पर ले आए हैं क्योंकि इन्हें पढ़कर आप भी अपनी हंसी रोके बिना नहीं रह पाएंगे।

kajol-birthday-special-crush-on-akshay-first-meet-fight-with-shahrukh-bold-photoshoot-with-rekha

काजोल के एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सारी मम्मियों की तरह उन्हें भी डब्बे इकट्ठा करने का कितना शौक है। यहां तक कि उनके घर पर जब त्योहारों में गिफ्ट आते हैं तो काजोल को वो गिफ्ट खासा पसंद नहीं आते हैं लेकिन जिन डब्बों में पैक होकर वो गिफ्ट आते हैं, काजोल वो डब्बे बेहद पसंद हैं। इसलिए काजोल वो डब्बे ज़रूर जमा करती हैं।

एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनैलिटी के बारे में बात करते हुए काजोल ने बताया कि वो अगर 100 लोगों से मिलती हैं तो उन 100 लोगों में से उन्हें 99 लोग पसंद नहीं आते हैं। यहां तक कि पहली मुलाकात में तो उन्हें उनके सबसे खास लोग - करण जौहर, शाहरूख खान और पति अजय देवगन तक पसंद नहीं आए थे। पढ़िए काजोल की ज़िंदगी के कुछ मज़ेदार किस्से

अक्षय कुमार पर हो गया था क्रश

अक्षय कुमार पर हो गया था क्रश

ये बात है 1991। काजोल, ऋषि कपूर की फिल्म हिना के प्रीमियर पर अक्षय कुमार से मिलीं। इस एक ही मुलाकात में उन्हें अक्षय कुमार पर ऐसा क्रश हो गया कि उन्होंने अपने खासे दोस्त करण जौहर को ये बात बताई और उन्हें अक्षय कुमार को पार्टी में ढूंढने के काम पर लगा दिया। ये बात खुद करण जौहर ने किसी इंटरव्यू में बताई थी। हालांकि, उसके बाद काजोल और अक्षय कुमार मिले या नहीं ये तो नहीं पता लेकिन दोनों ने 1993 में ये दिल्लगी नाम की एक फिल्म में रोमांस ज़रूर किया जो उनकी इकलौती फिल्म बन गई।

करण जौहर की यूं उड़ाई थी खिल्ली

करण जौहर की यूं उड़ाई थी खिल्ली

काजोल, करण जौहर को 17 साल की उम्र से जानती हैं। दोनों की मुलाकात एक फिल्मी पार्टी में हुई थी जहां काजोल ने पहली बार करण जौहर को थ्री पीस सूट में देखा था और उन्हें एक डिस्को में इतना सज धज के आया हुआ देख, काजोल फट कर हंस पड़ीं। लेकिन करण जौहर को ये एहसास ही नहीं था कि काजोल उनकी खिल्ली उड़ा रही हैं। हालांकि, तब से ये दोस्ती शुरू हुई जो आज तक कायम है।

शाहरूख खान के साथ पहली मुलाकात

शाहरूख खान के साथ पहली मुलाकात

शाहरूख खान के साथ काजोल की पहली मुलाकात हुई थी फिल्म बाज़ीगर के सेट पर। लेकिन ये मुलाकात कुछ ज़्यादा दिलचस्प नहीं थी। काजोल टाईम से शूटिंग पर पहुंच गई थीं और शाहरूख खान न्यू ईयर की पार्टी मनाने के बाद देर तक अगले दिन सेट पर नहीं पहुंचे। जब शाहरूख खान वहां पहुंचे तो काजोल पूरी क्रू को इस बद्तमीज़ हीरो के बारे में चिल्लाते दिखीं जो सेट पर देर से पहुंचता है। शाहरूख को देख, काजोल उन पर भी गुस्सा हुईं और शाहरूख ने कुछ नहीं बोला। इस पर काजोल और गुस्सा हो गईं और कहा कि ये हीरो कुछ बोलता भी नहीं हैं। तब शाहरूख को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी और उन्होंने भी काजोल को कहा - अगर मैं बोलने लग गया तो तुमको बिल्कुल चुप होना पड़ेगा। इसके बाद फिल्म में काम करते करते दोनों की ऐसी दोस्ती हुई कि आज तक ये बॉलीवुड के पक्के दोस्त हैं।

काटनी पड़ी थी चुटकी

काटनी पड़ी थी चुटकी

काजोल बिंदास हैं। जो करती हैं, तभी करती हैं जब उन्हें सही लगे। ऐसे में बाज़ीगर के एक गाने की शूटिंग के दौरान, काजोल को जब बहुत ज़्यादा शरमाने को कहा गया तो उनसे वो सीन हो ही नहीं पा रहा था क्योंकि उनके हिसाब से लड़कियां इतना भी नहीं शरमाती हैं। ऐसे में सरोज खान ने शाहरूख खान को आईडिया दिया की सीन के दौरान काजोल को चुटकी काट लेना। शाहरूख खान ने ऐसा ही किया और तब जाकर सबको वो परफेक्ट शॉट मिला।

रेखा के साथ बोल्ड फोटोशूट

रेखा के साथ बोल्ड फोटोशूट

गलतियां और अजीब सी चीज़ें हर कोई करता है। काजोल ने भी अपने करियर में ऐसा ही एक अजीब सा फोटोशूट करवाया था रेखा के साथ। सिने ब्लिट्ज़ मैगज़ीन के लिए करवाए गए इस फोटोशूट में रेखा और काजोल एक दूसरे के बेहद करीब नज़र आई थीं और उस जम़ाने के हिसाब से काफी बोल्ड फोटोशूट था। हालांकि आज देखा जाए तो इन तस्वीरों में ऐसा कुछ नहीं है लेकिन उस ज़माने में काजोल इस फोटोशूट के बारे में बात करना भी ज़्यादा पसंद नहीं करती थीं।

मूड के हिसाब से नहीं थे कपड़े

मूड के हिसाब से नहीं थे कपड़े

काजोल अपने मूड के हिसाब से काम करती थीं। और उनका मूड बनता और बिगड़ता था इस बात से कि उनके साथ जो चीज़ें हो रही हैं वो उनके मन के मुताबिक हो रही हैं या नहीं। जहां बाज़ीगर में बिकीनी पहनकर वो बहुत ज़्यादा खुश नज़र नहीं आई थीं वहीं करण अर्जुन के गाने जाती हूं मैं के दौरान भी उन्हें अपने कपड़े ज़्यादा पसंद नहीं आए थे। लेकिन राकेश रोशन इन कपड़ों को बदलने को तैयार नहीं थे और काजोल शूट करने को। तब जाकर शाहरूख खान दोनों के बीच आए और उन्होंने काजोल को समझाया कि एक्टर का काम है केवल डायरेक्टर पर भरोसा कर उसकी बात सुनना और मानना।

आमिर खान को झेलना पड़ा

आमिर खान को झेलना पड़ा

काजोल ने अपनी शादी और बेटी नीसा के जन्म के बाद फिल्मों से छोटा सा ब्रेक ले लिया था। इसलिए जब फना में आमिर खान के साथ उन्होंने वापसी की और इसके लिए शाहरूख खान की फिल्म कभी अलविदा ना कहना ठुकरा दी तो फैन्स चौंक गए। लेकिन काजोल को फना की स्क्रिप्ट पसंद आई थी और उन्हें वही फिल्म करनी थी। ऐसे में आमिर के साथ काम करने को लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता था कि आमिर बहुत ज़िद्दी है और उसे झेलना पड़ेगा। और आमिर को भी मुझे झेलना पड़ेगा। लेकिन कुछ दिनों की शूटिंग के बाद हमारी ट्यूनिंग अच्छी जमी। इसके पहले, काजोल ने आमिर खान के साथ इश्क में काम किया था और काजोल के मुताबिक उस वक्त दोनों की बात भी नहीं होती थी। क्योंकि बाज़ीगर के पहले दिन शाहरूख से लड़ाई के बाद शाहरूख ने आमिर को काजोल के साथ काम ना करने की सलाह दी थी। और आमिर ने काजोल को अपनी फिल्म से रिप्लेस कर दिया था। बाद में शाहरूख ने बाज़ीगर की शूटिंग के दौरान, अपने शब्द वापस लेते हुए आमिर को कहा था - काजोल में कुछ बात है, वो जब स्क्रीन पर होती है तो अपने आप सब अच्छा लगने लग जाता है।

नहीं पसंद आई कभी अलविदा ना कहना

नहीं पसंद आई कभी अलविदा ना कहना

काजोल को करण जौहर ने कभी अलविदा ना कहना ऑफर की थी लेकिन काजोल ने ये फिल्म ठुकरा दी क्योंकि उन्हें ये पसंद नहीं आया कि एक आदमी और एक महिला, अपनी अपनी शादी में अपने अपने पार्टनर को धोखा देकर अफेयर चला रहे हैं। करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर जब करण जौहर ने उनसे ऐश्वर्या राय - अभिषेक बच्चन की नई नई हुई शादी के बाद इस कपल को कोई सलाह देने को कहा तो काजोल का जवाब था - कभी अलविदा ना कहना कभी मत देखना। वहीं उन्होंने करण जौहर को भी कहा कि अगली बार अपनी फिल्म में मुझे लेना तो शायद वो हिट हो जाए।

शाहरूख के सामने बोलती बंद

शाहरूख के सामने बोलती बंद

करण जौहर के ही चैट शो के दौरान काजोल से शाहरूख खान और अजय देवगन की ईक्वेशन पर भी सवाल पूछा गया। काजोल का कहना था कि अजय देवगन, कभी शाहरूख से दोस्ती नहीं कर पाए क्योंकि वो हमेशा काम में बिज़ी रहते हैं। इस पर चुटकी लेते हुए शाहरूख ने उनसे पूछा कि हम क्या खाली बैठे हैं? बस तुम्हारी ही पति काम करता है। शाहरूख की इस बात पर काजोल फटकर हंस पड़ीं। जब शाहरूख ने ये कहा कि अजय देवगन के साथ काजोल की केमिस्ट्री स्क्रीन पर अच्छी नहीं दिखी क्योंकि वो दोनों सच में प्यार में थे और परदे पर एक्टिंग करनी पड़ती है। उनकी बातें सुनकर काजोल का मुंह खुला का खुला रह गया और वो कोई जवाब ही नहीं दे पाईं।

सस्ते से सस्ता सामान

सस्ते से सस्ता सामान

काजोल को ज़्यादा महंगी चीज़ों का शौक नहीं हैं। उनका कहना है कि अगर कोई उन्हें महंगी चीज़ गिफ्ट कर देता है तो उन्हें परेशानी हो जाती है ये सोच सोचकर कि इसे संभालकर रखना पड़ेगा। यही वजह है कि काजोल का मानना है कि सस्ती से सस्ती चीज़ें खरीदो और इस्तेमाल करो और पैसों का FD कर दो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X