काजोल और गोविंदा की RARE Pics, फोटोशूट होते ही डिब्बाबंद हो गई थी ये फिल्म, फिर कभी नहीं बनी जोड़ी

kajol-and-govinda-rare-photos-from-a-film-which-shelved-after-the-photoshoot-see-pics

Govinda- Kajol Rare Pics: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा ने अपने करियर में कई सुपरहिट, ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, तब्बू से लेकर उर्मिला मातोंडकर तक के साथ गोविंदा की जोड़ी बन चुकी है। लेकिन एक एक्ट्रेस जिनके साथ गोविंदा की ऑन स्क्रीन जोड़ी कभी नहीं पाई, वो हैं काजोल

जी हां, बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां बहुत हिट रही हैं, वहीं कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनकी जोड़ी कभी नहीं बन पाई। इन्हीं कलाकारों में शामिल है काजोल और गोविंदा की जोड़ी। 90 के दशक में दोनों ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थीं, लेकिन इन्हें बड़ी स्क्रीन पर कभी साथ नहीं देखा गया।

बहरहाल, क्या आपको पता है.. कि इन दोनों सितारों को 'जंगली' नाम की एक फिल्म के लिए साइन किया गया था, लेकिन वो फिल्म कभी नहीं बन पाई। काजोल ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था, "हम लोगों ने जंगली नाम की एक फिल्म शुरू की थी, जिसे डायरेक्टर राहुल रवैल बनाने वाले थे। इस फिल्म के लिए हमने एक फोटोशूट भी किया था लेकिन यह फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई। एक फोटोशूट के अलावा हमने फिल्म के लिए कोई शूटिंग नहीं की। उसके बाद कभी मौका ही नहीं मिला कि हम साथ में फिल्म कर सकें।"

साथ करेंगे काम

साथ करेंगे काम

जब काजोल से पूछा गया कि वो भविष्य में गोविंदा के साथ काम करेंगी तो उन्होंने कहा, "अगर कुछ अच्छा आता है, तो हम जरूर काम करेंगे।" इसके बाद एक्ट्रेस ने गोविंदा की तारीफ भी की।

गोविंदा कमाल के एक्टर हैं

गोविंदा कमाल के एक्टर हैं

काजोल ने कहा, हम दोनों को भले ही साथ काम करने का मौका नहीं मिला। लेकिन गोविंदा कमाल के एक्टर हैं। मैंने हमेशा कहा है कि लोगों को हंसाना बहुत ही मुश्किल है और गोविंदा वो काम बखूबी करते हैं।

फिल्म हुई डिब्बाबंद

फिल्म हुई डिब्बाबंद

बॉलीवुड में कई बार बिग बजट की फिल्में डिब्बाबंद पड़ चुकी हैं। कोई शक नहीं कि यदि यह फिल्म रिलीज होती तो काफी चर्चा में रहती.. क्योंकि ये जोड़ी फैंस ने कभी देखी नहीं थी।

1996 की फिल्म

1996 की फिल्म

ये फिल्म साल 1996 में शुरु की गई थी। ये वही साल था, जब गोविंदा ने साजन चले ससुराल जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी।

काजोल का स्टारडम

काजोल का स्टारडम

वहीं, 1995 में करण अर्जुन, ताकत, हलचल, गुंडाराज और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी फिल्मों के साथ काजोल स्टारडम की नई ऊंचाई पर थीं।

तस्वीरें हो रही हैं वायरल

तस्वीरें हो रही हैं वायरल

काजोल और गोविंदा के फोटोशूट की इन तस्वीरों को काफी कम लोगों ने ही देखा है। लिहाजा, अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

बॉलीवुड में एंट्री

बॉलीवुड में एंट्री

बता दें, गोविंदा ने साल 1986 में बॉलीवुड में डेब्यू लिया था। वहीं, काजोल की पहली फिल्म थी 'बेखुदी' साल 1992 में..

सुपरस्टार्स

सुपरस्टार्स

90 के दशक में दोनों ने बैक टू बैक हिट फिल्में थीं और सुपरस्टार्स रहे थे। हालांकि गोविंदा और काजोल हमेशा दो बिल्कुल अलग खेमे में रहे थे।

बता दें, ये तस्वीरें काजोल और गोविंदा के एक फैन क्लब पर पाई गई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X