जब अजय देवगन संग शादी को लेकर काजोल के पापा हो गए थे नाराज, नहीं की थी कई दिनों तक बेटी से बात
बॉलीवुड में काजोल और अजय देवगन की शादी की 21वीं सालगिरह है। 'गुंडाराज' फिल्म के सेट पर दोनों की पहली मुलाकत हुई। अजय तो बताते हैं कि दोनों की शादी बहुत ही सिंपल तरीके से हुई। किसी ने किसी को घुठने पर बैठ कर प्रपोज नहीं किया और न ही कुछ भारी-भरकम शब्दों से एक दूसरे को इंप्रेस किया। अजय देवगन ने बताया था कि उनकी शादी छत पर हुई थी। वह बैडरूम से निकल कर छत पर शादी करने गए और फिर बैडरूम में आ गए।
वहीं काजोल ने बताती हैं कि उनकी शादी में कुछ ऐसी ही दिक्कतें आईं जैसा कि आम लोगों की जिंदगी में भी देखने को मिलती है। वह बताती हैं कि उनके पिता को ये परेशानी नहीं थीं कि मैं अजय देवगन से शादी करना चाहती हूं लेकिन उन्हें ये था कि मैं शादी ही क्यों कर रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications











