जब अजय देवगन को पहली बार देखते ही काजोल के उड़ गए थे होश, बोलीं- 'ये कोई हीरो है?'

Kajol, ajay devgan

Kajol Ajay Devgan Love Story: अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के एक उम्दा कपल माने जाते हैं। बता दे कि साल 1999 में दोनों की शादी हुई और उनकी लव स्टोरी भी काफी ज्यादा बेहतरीन है। एक इंटरव्यू के दौरान अजय और काजोल दोनों नहीं अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अजय से पहली बार मिलकर कुछ खास इंप्रेस नहीं हुई थी।

इस पर काजोल ने कहा कि "मैं अजय देवगन से हलचल फिल्म के सेट पर मिली। मेरे प्रोड्यूसर मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि वो उधर है हीरो। अजय कॉर्नर में एक कुर्सी पर बैठे हुए थे और मैंने उन्हें देखकर कहा कि सच में? ये हीरो हैं? मैं उस वक्त 19 साल की थी और हीरो को लेकर मेरे मन में ऐसी छवि थी जैसे कोई लार्जर देन लाइफ आदमी हो। जैसे उसके सेट पर आते ही उसकी तरफ सब खींचे चले जाते हो। लेकिन जैसा मैं एक्सपेक्ट कर रही थी वैसा कुछ भी नहीं था।"

काजोल ने इस पर आगे कहा कि "बाद में जब शूटिंग शुरू हुई तो अजय देवगन ज्यादा बात नहीं करते थे। वो साइट पर आते और एक शॉट देने के बाद कोने में जाकर बैठ जाते। मुझे लगता था कि वो काफी घमंडी है।" लेकिन अगर काजोल की बात करें तो वह सबसे सेट पर बात करती रहती थी। लेकिन जब धीरे-धीरे काजोल और अजय की बात होने लगी। तब एक्टर करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे और काजोल भी किसी और के साथ में रिलेशनशिप में थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि काजोल तो अजय से रिलेशनशिप की टिप्स भी लेती थी। लेकिन देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। लेकिन दोनों की शादी में भी काफी ज्यादा झोल था क्योंकि अभिनेत्री के पिता नहीं चाहते थे कि वह अजय से शादी करें। हालांकि बहुत ज्यादा मनाने के बाद में इस रिश्ते के लिए वह राजी हो गए थे।

More from Filmibeat

Read more about: kajol ajay devgan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X