..................... अमिताभ बच्चन की हीरोइन रह चुकी हैं रामायण की कैकेयी, 50 साल पहले किया था रोमांस | Kaikeyi of Ramayan, Padma Khanna has romanced with Amitabh Bachchan, 50 years ago in this film - Hindi Filmibeat

Friday Flashback: अमिताभ बच्चन की हीरोइन रह चुकी हैं रामायण की कैकेयी, 50 साल पहले इस फिल्म में किया था रोमांस

kaikeyi-of-ramayan-padma-khanna-has-romanced-with-amitabh-bachchan-50-years-ago-in-this-film

Kaikeyi of Ramayan has worked with Amitabh Bachchan: फ्राइडे फ्लैशबैक में इस बार हम आपसे दूरर्दशन की बहुचर्चित सीरियल रामायण में कैकेयी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर करने वाले हैं।

रामायण में कैकेयी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री हैं पद्मा खन्ना, जिन्होंने इस किरदार में इतना शानदार अभिनय किया था कि आज भी लोगों को उनका वही रूप याद है। जिस एपिसोड में कैकेयी ने राम, लक्ष्मण, सीता को वनवास भेजा था, वो आज भी याद किया जाता है।

अमिताभ बच्चन की हीरोइन रह चुकी हैं 'कैकेयी'

बता दें, कैकेयी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पद्मा खन्ना अमिताभ बच्चन की हीरोइन भी रह चुकी हैं। जी हां, फिल्म का नाम है सौदागर, जो साल 1973 में रिलीज हुआ था, यानि की अब से 50 साल पहले। सुधेनु रॉय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, पद्मा खन्ना और नूतन मुख्य किरदारों में थे। फिल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे। खासकर पद्मा खन्ना पर फिल्माया गाना- "सजना है मुझे, सजना के लिए.."

भोजपुरी फिल्मों में भी किया है काम

पद्मा खन्ना ने भोजपुरी फिल्मों से करियर की शुरुआत की। लेकिन एक्ट्रेस को साल 1970 में आई फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' से बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला था। जिसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। गौरतलब है कि सिर्फ कैकेयी ही नहीं, बल्कि रामायण से जुड़े कई अभिनेता फिल्मों से भी रहे हैं, लेकिन रामायण की पॉपुलैरिटी के सामने सब धुंधली पड़ गई।

डांस के लिए थीं मशहूर

पद्मा खन्ना एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डांसर और डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने बतौर डांसर कई फिल्मों में काम किया, जिनमें लोफर, जान ए बहार और पाकीजा शामिल हैं। बतौर अभिनेत्री सौदागर के अलावा उनकी जानी मानी फिल्में हैं- बीवी और मकान, ये जिंदगी कितनी हसीन, हीर रांझा, सीमा, पापी, हेरा फेरी, आज की ताजा खबर, घर घर की कहानी, अनहोनी। उन्होंने 2004 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म Nahir Hutal Jaya का निर्देशन भी किया था।

Read more about: amitabh bachchan ramayan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X