कहानी की Band: तो रणबीर की लाइफ से पहले ही होती दीपिका OUT, कैट IN
[नीति सुधा] मैं उड़ना चाहता हूं..दौड़ना चाहता हूं..गिरना भी चाहता हूं..बस रूकना नहीं चाहता..
जब रणबीर कपूर ने यह डॉयलोग कहा था तो दर्शकों ने कहीं न कहीं इस कहानी को खुद से जोड़ लिया था। साल 2013 में आई फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' कई मायनों में खास थी। रणबीर- दीपिका की जोड़ी के अलावा भी निर्देशक अयान मुखर्जी ने इस फिल्म में कई स्पेशल मोंमेट्स रखे थे। फिल्म में नैना- बनी की मुलाकात डीडीेलजे स्टाइल में होती है, जिसे देखकर सिर्फ रणबीर-दीपिका के फैन ही नहीं, बल्कि डीडीएलजे प्रेमी भी खुश हो गए थे।
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी, अयान मुखर्जी की इस फिल्म को युवाओं ने काफी पसंद किया था। रणबीर-दीपिका की जोड़ी के साथ, माधुरी का तड़का तो कमाल था। खैर, इस फिल्म में निर्देशक ने कई ऐसे भी ट्विस्ट डाले थे, जो लॉजिक के साथ देखने पर हंसी ही आएगी। क्या आपने सोचा है कि नैना ने बनी का 8 साल तक इंतजार न किया होता तो..नहीं सोचा न..तो फिर यहां पढ़िए, कि ऐसा होता तो कैसी होती 'ये जवानी है दिवानी'।


Click it and Unblock the Notifications











