अमिताभ बच्चन पर जान छिड़कते थे कादर खान, सिर्फ 1 शब्द से टूटी दोस्ती

लेकिन दोस्ती पर जो ऐसे डायलॉग लिख सकता है वह दोस्ती निभाने के लिए किस हद तक जा सकता है यह आप सोच भी नहीं सकते हो। कादर खान के कई सारे इंडस्ट्री में दोस्त थे और उनमें से शहंशाह अमिताभ बच्चन भी थे। लेकिन दोनों की दोस्ती ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई।
क्यों कादर खान और अमिताभ बच्चन की टूटी थी दोस्ती?
दरअसल आपको बता दें कि कादर खान ने खुद सालों पहले टेलीविजन पर दिए हुए एक इंटरव्यू में अपने और अमिताभ बच्चन की दोस्ती को लेकर जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे अमिताभ बच्चन के गुरूर की वजह से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। जिसके चलते सालों तक दोनों ने साथ में काम नहीं किया। इसीलिए आज हम आपको इस दोस्ती के खत्म होने के पीछे की वजह बताने वाले हैं।
छोटी सी बात के पीछे बिग बी और कादर खान की दोस्ती में आई दरार
हालांकि आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और कादर खान की दोस्ती में दूरियां आने के पीछे कोई खास और बड़ी वजह नहीं थी। कादर खान ने अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह और अमिताभ बच्चन बहुत अच्छे दोस्त थे। इसी कारण वह हमेशा से ही उनको अमित कहकर बुलाया करते थे। लेकिन जैसे ही राजनीति की तरफ उन्होंने रुख किया और उसके बाद ही एक्टर के तेवर बदल गए।
जब कादर खान ने अमिताभ बच्चन को नहीं कहा था सर जी
कादर खान ने यह भी बताया था कि एक दिन जब उन्होंने अमिताभ बच्चन को अमित कहकर बुलाया दिया तो उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। एक्टर ने आगे यह भी बताया कि साउथ के एक निर्माता ने मुझसे पूछ लिया था कि आप सर जी से मिले? मैंने पूछा कि कौन से सर जी? उन्होंने हैरान होकर बताया कि सब कोई अमिताभ बच्चन को सर जी ही कहते हैं क्योंकि अब वह बहुत बड़े आदमी हो गए हैं।
कादर खान ने बिग बी के कारण कई सारी छोड़ दी थी फिल्में
लेकिन कादर खान ने अमिताभ बच्चन को सर जी कहकर बुलाने से साफ मना कर दिया और इस कारण दोनों के रिश्ते में हताश आ गई। इसी के चलते कादर खान और अमिताभ बच्चन ने सालों तक एक दूसरे के साथ में काम नहीं किया। कादर खान ने इस बात का खुद खुलासा किया था कि अगर वह कोई फिल्म लिख रहे होते थे तो अमिताभ बच्चन को फिल्म लिए जाने के बाद वह फिल्म बीच में ही छोड़ दिया करते थे। ऐसी कई फिल्मों को कादर खान ने अमिताभ बच्चन की वजह से छोड़ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











