'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी ने नहीं बोला था 'जय श्री राम', डायरेक्टर ने किया खुलासा, बोले- हर्षली ने उस सीन में

Bajrangi Bhaijaan Munni: सलमान खान बॉलीवुड के एक पॉप्युलर अभिनेता बन चुके हैं और 2015 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की कहानी भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। लेकिन जब-जब इस फिल्म की बात होती है तो मुन्नी का नाम भी जरूर सामने आता है। ये किरदार हर्षाली मल्होत्रा ने निभाया था।
इस फिल्म की कहानी के अनुसार सलमान खान का किरदार पवन मुन्नी नाम की एक लड़की को पाकिस्तान सही सलामत पहुंचने के लिए खूब मेहनत करते हैं। आखिरकार वह अपनी मेहनत में कामयाब होते हैं और सही सलामत मुन्नी को उसके घर पर पहुंचा देते हैं। पूरी फिल्म में मुन्नी का किरदार खामोश नजर आया क्योंकि वह गूंगी थी।
लेकिन जब फिल्म के अंत में सलमान खान का किरदार पवन मुन्नी को अपने घर सही सलामत छोड़ देते हैं तो वह बोलती है। इस फिल्म के आखिर में मुन्नी ने 'मामा जय श्री राम कहा था।' हालांकि फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि यह आवाज उनकी बेटी सायरा खान की थी और इसको उन्होंने डब किया था।
अब आप भी सच में पड़ गए होंगे कि आखिरकार हर्षाली मल्होत्रा ने खुद से फिल्म में अपनी आवाज क्यों नहीं दी। तो आपको बता दें कि कबीर खान ने बताया था कि हर्षाली ने अपने रोल के लिए क्लाइमैक्स ऑडियो रिकॉर्ड दिया था तो वह खराब हो गया था। मिक्सिंग के आखिरी दिन रात के 11 बजे टीम को मुन्नी का 'जय श्री राम' कहे जाने वाला पार्ट शी नहीं लग रहा था।
कबीर खान ने आगे यह भी कहा कि "इतनी रात को हर्षाली को स्टूडियो पर नहीं बुलाया जा सकता था और इसीलिए पूरी टीम इस नतीजे पर पहुंची थी कि मेरी बेटी सायरा से आवाज है डब करवा ली जाए। तब मेरी बेटी 6 साल की थी और मैंने पत्नी को फोन किया और कहा कि तुम्हें बेटी को साथ लाना है। लेकिन तब वह सो रही थी और उसको जगा कर स्टूडियो लेकर आए।"
डायरेक्टर कबीर खान बताते हैं कि "हमने सायरा को समझाया कि क्या करना है। मैंने उन्हें कहा कि तुम्हें मामा और जय श्री राम चिल्लाना है। बच्ची ने नींद में ही डायलॉग बोल दिया और हमने से रिकॉर्ड किया। पोस्ट प्रोडक्शन साउंड में उसको क्रेडिट भी मिला और तब जाकर इस क्लाइमैक्स के सीन को ऑडियो मिला।"


Click it and Unblock the Notifications











