सारे के सारे कपड़े उतारकर बीच पर भाग-दौड़ मचाने लगी ये मशहूर हसीना.. मच गया था जबरदस्त हंगामा

Kabir Bedi Wife Protima Ran Naked On The Beach

कबीर बेदी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रह चुके हैं और आपको बता दें कि वह खुद को गुरु नानक देव की 17वीं पीढ़ी के वंशज बताया करते हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह 70 से 80 के दशक के पॉपुलर सितारों में भी शुमार रह चुके हैं. उन्होंने हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में अपना नाम बनाया. कबीर बेदी ने साल 1971 में फिल्म हलचल से डेब्यू किया था. आज भी वह एक्टिंग में काफी ज्यादा एक्टिव नजर आते हैं. लेकिन अपनी एक्टिंग से ज्यादा वह निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं.

कबीर बेदी ने रचाई हैं 4 शादियां

दरअसल आपको बता दें कि कबीर बेदी ने एक दो नहीं बल्कि चार शादियां रचाई थी. यहां तक कि उनके अफेयर के चर्चे भी खूब रहे थे. उनके एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ में भी रिलेशनशिप के कुछ किस्से कबीर बेदी ने अपनी किताब में लिखे थे. लेकिन आपको बता दें कि एक किस्सा उन्होंने अपनी पहली पत्नी प्रोतिमा बेदी के बारे में भी बताया. प्रोतिमा बेदी और कबीर बेदी की एक ओपन मैरिज हुई थी और दोनों की एक बेटी पूजा बेदी भी हुई. प्रोतिमा एक ओडीसी डांसर हुआ करती थी और आपको बता दें कि दोनों ने 1969 में शादी रचाई थी और 1974 में दोनों का तलाक हो गया.

कबीर बेदी ने अपनी किताब में सुनाया किस्सा

लेकिन आपको बता दें कि कबीर बेदी ने अपनी किताब स्टोरी आय मस्ट टेल में अपनी पहली पत्नी प्रोतिमा के साथ शादी क्यों टूटी और कैसे टूटी के बारे में भी बताया था. उन्होंने इस पर बताया था कि प्रोतिमा बेदी निर्वस्त्र होकर जुहू बीच पर भागती हुई नजर आई और किसी ने उनकी तस्वीर खींच ली थी.

प्रोतिमा में मैगजीन के लिए किया था पब्लिसिटी स्टंट

कबीर बेदी ने बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू के दौरान इस पर कहा था कि "प्रोतिमा मलेशिया में मेरे पास आई थी और कहा था कि मैने स्ट्रीक किया है. स्ट्रीकिंग का अर्थ होता है कि जब कोई स्टेज या फिर स्ट्रीट पर निर्वस्त्र हो जाता है. ज्यादातर तब जब आप किसी चीज का विरोध कर रहे होते हो. लेकिन उसे समय मुझे समझ नहीं आया कि प्रोतिमा किस बारे में बात कर रही है. उन्होंने मुझसे कह दिया कि उन्होंने इस स्ट्रीकिंग की है और किसी ने उनकी तस्वीर खींचकर मैगजीन में प्रिंट करवा दी है. वह मुझे सच बात नहीं रही थी और बाद में जब मुझे पता चला कि उनका वह मैगजीन के लिए पब्लिसिटी स्टंट था."

कबीर बेदी ने अपने रिश्ते को रखा कायम

कबीर बेदी की माने तो उसे घटना से उन्हें काफी बड़ा झटका लगा था. उसे समय वह संदोकन के लिए शूट कर रहे थे और एक यूरोपियन टीवी सीरीज का भी उन्हें ऑफर आया था. कबीर बेदी ऐसा नहीं चाहते थे कि उनका ध्यान कम से हट जाए और इसी वजह से उन्होंने इस घटना पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. इतना सब होने के बावजूद भी कबीर बेदी ने प्रोतिमा के साथ अपने रिश्ते कायम रखे. इसके बाद में हर कोई हैरान हो गया था.

काफी कोशिश करने के बावजूद नहीं चल पाया रिश्ता

इस बारे में बात करते हुए कबीर बेदी ने यह भी कहा था कि "लोग समझ नहीं पा रहे थे कि मैं अपनी पत्नी को कैसे स्वीकार कर सकता हूं जो की निर्वस्त्र होकर बीच पर दौड़ती हुई नजर आई. वह सच में पड़ गए थे कि मैं उसे घर से क्यों नहीं निकाल दिया? हम एक ऐसी सोसाइटी में जीते हैं. लेकिन हम उसे समय एक दूसरे के प्रति आजादी और सहनशीलता पानी की कोशिश करने में लगे हुए थे. हमने चाहा था कि ओपन मैरिज के जरिए हम एक उदाहरण सेट कर देंगे. लेकिन बाद में यह शादी ज्यादा वक्त तक चल नहीं पाई."

लैंडस्लाइड के दौरान प्रोतिमा की हुई थी मौत

लेकिन आपको बता दें कि प्रोतिमा बेदी का बाद में निधन हो गया था. कबीर बेदी तलाक के बाद में अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए थे और उन्होंने दूसरे के बाद तीसरी शादी भी रचा ली थी. तो वहीं दूसरी तरफ प्रोतिमा ने साल 1998 में रिटायरमेंट ले लिया और अपना नाम बदलकर प्रोतिमा गौरी कर लिया था. इतना ही नहीं वह इस साल कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गई थी. जहां पर लैंडस्लाइड के समय पर उनकी मृत्यु हो गई. इसके बाद में कुछ दिन के बाद उनकी बॉडी और कपड़े प्राप्त हुए थे.

More from Filmibeat

Read more about: kabir bedi protima bedi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X